{"_id":"68a3759526143fa7430bb3b4","slug":"villagers-in-arang-village-are-scared-to-go-inside-their-homes-spend-the-night-awake-in-a-safe-place-shimla-news-c-90-1-ssml1045-166336-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: आरंग गांव में घरों में जाने से डर रहे ग्रामीण, सुरक्षित जगह जागकर काटी रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: आरंग गांव में घरों में जाने से डर रहे ग्रामीण, सुरक्षित जगह जागकर काटी रात
विज्ञापन
द्रंग विधानसभा क्षेत्र के आरंग गांव में तबाही का मंजर। यहां सड़क की जगह पर नाला बह रहा है। स्त्
कटौला (मंडी)। ग्राम पंचायत सनवाड़ के आरंग गांव में बाढ़ के कारण असुरक्षित हुए घरों में जाने से लोग डर रहे हैं। ग्रामीणों ने सुरक्षित घरों में एक साथ रात जागकर बिताई। रविवार को मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ में कुछेक मकान और वाहन बह गए हैं जबकि कुछेक मकान असुरक्षित हो गए हैं।
चारों तरफ मलबा ही दिख रहा है। सनवाड़ पंचायत की प्रधान मीरा देवी ने बताया कि रविवार रात को भी गांव के लोग डरे और सहमे रहे। लगातार बारिश और बिजली गुल रहने के कारण पूरा गांव एक जगह इकट्ठा होकर रात गुजारने को मजबूर हुआ। कहा कि ग्रामीण अभी भी भयभीत हैं और अपने घरों में जाने से कतरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आरंग गांव में सड़क का नामोनिशान ही मिट गया है। अब नाला ही बह रहा है। सोमवार को तबाही का मंजर ही सामने आया।
....
उप तहसील कटौला के नायब तहसीलदार मोहन सिंह ठाकुर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने जायजा लिया और यहां करीब 10 परिवारों को फौरी राहत दी। एक से डेढ़ किलोमीटर सड़क तबाह होने के कारण टीम सोमवार सुबह पैदल ही मौके पर पहुंची। उधर, उप तहसील कटौला के नायब तहसीलदार मोहन सिंह ठाकुर ने बताया कि सोमवार को स्थिति का जायजा लिया है। सड़क बहाली कार्य जारी है। बिजली की आपूर्ति अब तक गांव में बहाल नहीं हो पाई है। जगह-जगह खंभे टूट गए हैं।
विज्ञापन
...
बथेरी पंचायत और सनवाड़ पंचायत में लोगों के आवागमन के लिए बनी छोटी-छोटी पुलिया भी तेज बहाव में बह गई हैं। अब इन पंचायतों में लोगों का आना-जाना बेहद खतरे में हो गया है। कई जगह पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है और ग्रामीण रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी परेशान हो रहे हैं। कटौला, कमांद, बथेरी और आरंग में नालों ने खूब तबाही मचाई। घरों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई वाहन बह गए। आरंग में कई घरों में गाद अभी भी भरी हुई है।