फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Villagers danced in the joy of construction of road in Hallel of Chamba, the driver drove the Poklen machine r

Chamba News: चंबा के हलेल में सड़क बनने की खुशी में झूमे ग्रामीण, चालक ने पोकलेन मशीन को गोल घुमाया

Wed, 10 May 2023 09:06 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Wed, 10 May 2023 09:06 PM IST
सार

सड़क बनाते हुए जब पोकलेन मशीन गांव में पहुंची तो ग्रामीणों ने सबसे पहले मशीन के ऑपरेटर का आभार प्रकट किया। उसके बाद डीजे लगाकर नाच-गाना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
Villagers danced in the joy of construction of road in Hallel of Chamba, the driver drove the Poklen machine r
चालक ने पोकलेन मशीन को गोल घुमाया - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की बख्तपुर पंचायत के हलेल गांव में सड़क पहुंचते ही ग्रामीण नाच उठे। सड़क बनाते हुए जब पोकलेन मशीन गांव में पहुंची तो ग्रामीणों ने सबसे पहले मशीन के ऑपरेटर का आभार प्रकट किया। उसके बाद डीजे लगाकर नाच-गाना शुरू कर दिया। ऑपरेटर ने भी गांववासियों की खुशी में शामिल होकर मशीन से करतब दिखाए। ग्रामीणों का नाच गाना काफी देर तक चलता रहा।

विज्ञापन


विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना था कि गांव के लोगों को सड़क सुविधा न होने के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। ऐसे में जब बुधवार को सड़क उनके गांव में पहुंची तो ग्रामीणों की खुशी का ठिकाना न रहा। पोकलेन मशीन का स्वागत करने के लिए गांव की महिलाएं, पुरुष और बच्चे इकट्ठा हो गए। लोगों ने सबसे पहले अपनी कुल देवी के नारे भी लगाए। उसके बाद पंजाबी और पहाड़ी गीतों पर जमकर ठुमके लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed