फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   village protest on kiratpur nerchowk four lane at bloh toll plaza

Bilaspur: ग्रामीणों ने मांगों को लेकर बंद किया फोरलेन, टोल प्लाजा पर स्थानीय युवाओं को मिले नौकरी

Fri, 19 May 2023 12:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 19 May 2023 12:53 PM IST
सार

ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन को चाहिए कि टोल प्लाजा पर गांव के बेरोजगार युवाओं को उनकी योग्यता अनुसार नौकरी दी जाए।

विज्ञापन
village protest on kiratpur nerchowk four lane at bloh toll plaza
बलोह टोल प्लाजा पर प्रदर्शन करते ग्रामीणों को समझाते एसडीएम घुमारवीं। - फोटो : संवाद

विस्तार

किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर बलोह टोल प्लाजा पर स्थानीय ग्रामीणों ने वीरवार को मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। इससे फोरलेन पर करीब तीन घंटे यातायात बाधित रहा है। मौके की सूचना मिलने पर एसडीएम घुमारवीं गौरव चौधरी मौके पर पहुंचे। उनके आश्वासन पर ग्रामीणों ने धरना खत्म किया। उपमंडल घुमारवीं के बलोह गांव के ग्रामीण वीरवार सुबह फोरलेन के टोल प्लाजा पर इकट्ठा हुए। इस दौरान उन्होंने प्रशासन और फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


साथ ही फोरलेन पर यातायात को रोक दिया। देखते ही देखते वाहनों की कतार लगना शुरू हो गई। ग्रामीणों ने मात्र एक एंबुलेंस को रास्ता दिया, जबकि अन्य वाहनों को रोके रखा। प्रदर्शन में शामिल हुए सेवानिवृत्त सुबेदार मंगल सिंह चंदेल, बिशन सिंह, सोहन सिंह, प्रीतम सिंह, मनोज, विजय चंदेल, बलबीर सिंह आदि ने बताया कि ग्रामीणों की फोरलेन के पार करीब 100 बीघा भूमि है, जिस पर वह खेती करते हैं, लेकिन फोरलेन पर अभी से इतना यातायात बढ़ गया है कि उसे पार करना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन


गत दिवस भी एक महिला हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। प्रशासन और कंपनी से कई साल से अंडरपास बनाने की मांग की जा रही है। कई बार प्रशासन को पत्र भी लिखे जा चुके हैं, लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला। वहीं कंपनी ने बारिश के दौरान फोरलेन से बहने वाले पानी का बहाव उनके खेतों की ओर कर दिया। इससे उनकी भूमि को नुकसान पहुंच रहा है। पानी के बहाव को खड्ड की ओर करने की मांग भी की जा चुकी है, लेकिन फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब प्रशासन को चाहिए कि टोल प्लाजा पर गांव के बेरोजगार युवाओं को उनकी योग्यता अनुसार नौकरी दी जाए। सूचना मिलने पर फोरलेन कंपनी के अधिकारी भी पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण फिर भी न माने। अंत में एसडीएम घुमारवीं मौके पर पहुंचे उन्होंने ग्रामीणों को 23 मई को एनएचएआई के साथ होने वाली बैठक में उनकी समस्याओं पर चर्चा करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन खत्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed