{"_id":"5810f03e4f1c1bac52bc2806","slug":"vikramaditya-singh-statement-over-vidhan-sabha-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"विक्रमादित्य बोले, मुख्यमंत्री, पार्टी अध्यक्ष करेंगे प्रत्याशी पर फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विक्रमादित्य बोले, मुख्यमंत्री, पार्टी अध्यक्ष करेंगे प्रत्याशी पर फैसला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 26 Oct 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युकां प्रदेशाध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी का फैसला पार्टी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री की सहमति से होगा। हालांकि, उम्मीदवार पर अंतिम फैसला हाईकमान करेगा। वह बुधवार को राजीव भवन शिमला में युवा कांग्रेस की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे।
विज्ञापन
भारतीय युवा कांग्रेस के सचिव एवं प्रभारी अफजल अहमद एवं भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव बीरदवेंद्र सिंह विशेष रूप से मौजूद थे। बैठक में प्रदेश युकां पदाधिकारियों, लोकसभा युकां अध्यक्षों और उपाध्यक्षों ने भाग लिया। जिला प्रभारियों और लोकसभा अध्यक्षों से पिछले तीन महीनों में किए कार्यों का ब्योरा लिया।
विज्ञापन
इस बैठक में पहली बार में युवा कांग्रेस की समीक्षा के ऑनलाइन प्रारूप का प्राक्कलन भी किया। विक्रमादित्य ने पदाधिकारियों के कार्यों को सराहा तथा कहा कि एकजुट होकर भाजपा के दुष्प्रचार को और अधिक सक्रिय हो जाएं। अफजल अहमद और बीरदवेंद्र सिंह ने विक्रमादित्य सिंह और उनकी पूरी टीम के कार्यों को सराहा।
विज्ञापन
अंबिका ने युवाओं को टिकट देने को दी सैद्धांतिक मंजूरी
युवा कांग्रेस के कार्यालय सचिव मान सिंह ने कहा कि बैठक में कांग्रेस की आमसभा में युकां अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह की उस मांग का जोरदार समर्थन किया गया, जिसमें कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव अंबिका सोनी से उन्होंने विधानसभा क्षेत्रों से नए एवं युवा कर्मठ नेताओं को मैदान में उतारने की मांग उठाई थी जहां से पार्टी हारती रही है। इसे अंबिका सोनी ने अपनी सैद्धांतिक मंजूरी दी।
मंत्री के बेटे को पड़ी प्रभारी की डांट
कांगड़ा लोकसभा युकां अध्यक्ष नीतू चौधरी की समीक्षा बैठक में अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई गई। भारतीय युवा कांग्रेस के सचिव अफजल अहमद और भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव बीरदवेंद्र सिंह ने उनकी निष्क्रियता की रिपोर्ट भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष को आगामी कार्रवाई के लिए भेज दी है। यूथ कांग्रेस की गतिविधियों में निष्क्रिय रहने पर एक पदाधिकारी को पार्टी प्रभारी की डांट भी पड़ी। यह एक मंत्री के बेटे बताए जा रहे हैं।
अभिषेक युकां अध्यक्ष के राजनीतिक सलाहकार बनाए
भारतीय युवा कांग्रेस के सचिव अफजल अहमद ने सुजानपुर ब्लॉक से संबंध रखने वाले अभिषेक राणा को प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष का राजनीतिक सलाहकार एवं सचिव के पद पर नियुक्ति दी है। नाहन विधानसभा क्षेत्र में युकां अध्यक्ष अमन ठाकुर अब शिमला लोकसभा क्षेत्र में सचिव के पद पर नियुक्त होंगे, जबकि उनकी जगह सोहन सिंह को नाहन विधानसभा युकां का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव लागू मानी जाएंगी।