{"_id":"4d92e11ae187575a94b34be8a3fec884","slug":"vikramaditya-singh-statement-over-arun-dhumal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच से घबरा गया है धूमल परिवारः विक्रमादित्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच से घबरा गया है धूमल परिवारः विक्रमादित्य
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 08 Aug 2015 08:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि ऐसा प्रतीत होता है कि अरुण धूमल शायद पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और अनुराग ठाकुर के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के आरोपपत्र के आधार पर विभिन्न मामलों में चल रही जांच से घबराए हुए हैं।
विज्ञापन
अरुण धूमल की ओर से उनके और उनके परिवार पर लगाए जा रहे आरोपों का सार्वजनिक जीवन से कोई सरोकार नहीं है। अरुण धूमल की मनोदशा ठीक नहीं लगती। वह बार-बार पुराने आरोपों को दोहरा रहे हैं, जिनमें कोई सच्चाई नहीं है।
विज्ञापन
किसी कंपनी का प्रदेश में उनकी राजनीति और उनके सार्वजनिक जीवन से कोई संबंध नहीं है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि केवल मीडिया में बने रहने, अपने पिता और भाई की कारगुजारियों से लोगों का ध्यान बांटने के लिए व्यक्तिगत आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन को लेकर अरुण धूमल तथ्यों को छिपाने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि वास्तविकता यह है कि भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान एसोसिएशन को कई अनुचित लाभ दिए गए।
एचपीसीए में अधिकांश सदस्य पंजाब के थे। लेकिन हैरानी की बात है कि वह इस तथ्य को भी स्वीकार नहीं कर रहे हैं। उन्होंने अरुण धूमल को सलाह दी कि वह अपनी भाषा और विचारों में शालीनता का ध्यान रखें, जो निम्न स्तर पर जा पहुंची है।