{"_id":"6710c3ea9f91fda81a01e730","slug":"vikramaditya-singh-said-it-is-our-responsibility-to-rise-above-party-politics-and-develop-the-state-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: केंद्र से मिले 21 करोड़, विक्रमादित्य बोले- दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विकास करना हमारा दायित्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: केंद्र से मिले 21 करोड़, विक्रमादित्य बोले- दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विकास करना हमारा दायित्व
Thu, 17 Oct 2024 07:00 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 17 Oct 2024 07:00 PM IST
सार
पत्रकारों से बातचीत में विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वह हमेशा प्रदेश के विकास में समर्पित है। दलगत राजनीति से ऊपर उठकर प्रदेश का विकास करना हमारा दायित्व है।
विज्ञापन
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से मंडी जिले की दो सड़कों के लिए 21 करोड़ रुपये जारी किए हैं। केंद्र से लोक निर्माण विभाग को इस संबंध में पत्र प्राप्त हुआ है। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इसको लेकर केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की गई थी। उन्होंने कहा कि चैल चौक-पंडोह सड़क के लिए 9.10 करोड़ और मंडी-कमांद-कटौला सड़क के लिए 11.89 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई है। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने गुरुवार को अपना जन्मदिन मनाया। इस दाैरान पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह हमेशा प्रदेश के विकास में समर्पित हैं। दलगत राजनीति से ऊपर उठकर प्रदेश का विकास करना हमारा दायित्व है।
विज्ञापन
हर इलाके का समान विकास हो, प्रदेश का हर कोना आगे बढ़े, यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। पार्टी ने मंत्री के रूप में जो जिम्मेवारी सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी मजबूती से करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र से प्रदेश के लिए सहयोग लेने में हमेशा हिमाचल के हित को सर्वोपरि रखा है। विशेषकर पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के दिखाए रास्ते पर निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे। केंद्र से प्रदेश के लिए पूरा सहयोग लेने का प्रयास करते रहेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने तत्कालीन वीरभद्र सिंह सरकार को 500 करोड़ रुपये दिए थे। हमें दलगत राजनीति से ऊपर उठकर हिमाचल के विकास को आगे लेकर जाना है।
विज्ञापन
गडकरी ने दिया जन्मदिन का तोहफा : विक्रमादित्य
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जन्मदिन का तोहफा दिया है। उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने गुरुवार को हाॅली लॉज में अपना जन्मदिन मनाया। बड़ी संख्या में समर्थक, कांग्रेस कार्यकर्ता व नेता विक्रमादित्य को जन्मदिन की बधाई देने हाॅलीलाॅज पहुंचे।
विज्ञापन