{"_id":"642841e80be54be8640fac4b","slug":"vikramaditya-singh-said-37-76-crore-received-from-the-center-for-the-maintenance-of-rural-roads-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: विक्रमादित्य बोले- ग्रामीण सड़कों के रखरखाव के लिए केंद्र से मिले 37.76 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: विक्रमादित्य बोले- ग्रामीण सड़कों के रखरखाव के लिए केंद्र से मिले 37.76 करोड़
Sat, 01 Apr 2023 08:09 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 01 Apr 2023 08:09 PM IST
सार
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में निर्मित सड़कों की मरम्मत एवं रखरखाव के लिए केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने 31 मार्च को 37.76 करोड़ स्वीकृत किए हैं।
विज्ञापन
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में सड़कों के रखरखाव के लिए हिमाचल को केंद्र ने 37.76 करोड़ का वित्तीय प्रोत्साहन अनुदान दिया है। हिमाचल को लगभग 4 साल बाद यह प्रोत्साहन मिली है। कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में निर्मित सड़कों की मरम्मत एवं रखरखाव के लिए केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने 31 मार्च को 37.76 करोड़ स्वीकृत किए हैं।
विज्ञापन
कहा कि मरम्मत के बाद इन सड़कों के नमूनों की जांच के लिए केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय गुणवत्ता निगरानी अनुवीक्षक नियुक्त किए थे। राज्य ने इसमें बेहतर प्रदर्शन किया है। यह वित्तीय प्रोत्साहन मुख्यमंत्री सुक्खू के गतिशील नेतृत्व में सरकार ने पूरे प्रदेश में ग्रामीण सड़क नेटवर्क में उच्च गुणवत्ता बनाए रखने के प्रयासों और गत दो तिमाहियों में इसके लिए व्यय की जाने वाली राशि में बढ़ोतरी का परिणाम है। इस राशि का उपयोग प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में निर्मित एवं मरम्मत योग्य ग्रामीण सड़कों की मेटलिंग-टारिंग के कार्यों के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन