फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Vikramaditya Singh's message for tourists, said Himachal is now safe for travel

Shimla News: विक्रमादित्य की पर्यटकों से अपील, बोले- सुरक्षित है हिमाचल, डरने की जरूरत नहीं, चले आएं घूमने

Sat, 29 Jul 2023 07:44 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 29 Jul 2023 07:44 PM IST
सार

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि राज्य अब सैलानियों के लिए यात्रा की दृष्टि से सुरक्षित है। सैलानी यहां आकर प्रदेश की प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद उठा सकते हैं। 

विज्ञापन
Vikramaditya Singh's message for tourists, said Himachal is now safe for travel
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्राकृतिक आपदा के 20 दिन बाद भी हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल खाली हैं। सैलानियों के न आने से पर्यटन कारोबारी मायूस हैं। आपदा के बाद पर्यटन कारोबार को हुए नुकसान को देखते हुए लोक निर्माण मंत्री ने सोशल मीडिया के जरिये सैलानियों से हिमाचल के पर्यटन स्थलों का रुख करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सुरक्षित हैं, डरने की जरूरत नहीं हैं। इसलिए यहां घूमने आएं। वीकेंड पर भी शिमला में महज 10 और कसौली में 15 फीसदी ही होटलों के कमरे बुक हुए हैं। कुल्लू मनाली, चायल, डलहौजी में सन्नाटा छाया है। धर्मशाला में भी सैलानी बहुत कम संख्या में पहुंच रहे हैं। काम न होने के चलते होटल कारोबारियों ने अपना स्टाफ छुट्टी पर भेजा है। प्रदेश की आर्थिकी में पर्यटन कारोबार का बड़ा योगदान है। बरसात के मौसम में भी प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर होटलों में करीब 25 से 30 फीसदी तक कमरे बुक रहते हैं, लेकिन आपदा के बाद सैलानियों का आना पूरी तरह बंद हो गया था। इस वीकेंड से सैलानियों का आंशिक आना शुरू हुआ है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन


सरकार करेगी पर्यटकों की हरसंभव सहायता : विक्रमादित्य
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि राज्य अब सैलानियों की यात्रा के लिए सुरक्षित है। सैलानी यहां प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों जिस तरह कुल्लू-मनाली, मंडी और शिमला में बारिश से नुकसान हुआ है, सरकार उससे बाहर निकलने का कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री सहित पूरी कैबिनेट की टीम व सरकार बहाली का कार्य पूरे प्रदेश में मजबूती के साथ काम कर रही है। सरकार पर्यटकों की हरसंभव सहायता करेगी। हिमाचल पर्यटन निगम के सभी होटलों में 15 सितंबर तक कमरों की बुकिंग पर 50 फीसदी की छूट भी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 अगस्त तक स्थिति में सुधार की उम्मीद : अमित
पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक अमित कश्यप ने बताया कि प्राकृतिक आपदा की सबसे अधिक मार पर्यटन कारोबार पर पड़ी है। इस वीकेंड से सैलानियों का आना शुरू हुआ है। 15 अगस्त तक स्थिति में और सुधार की उम्मीद है।


सड़कें बहाल कर सैलानियों को आमंत्रित करे सरकार : गजेंद्र
फेडरेशन ऑफ ऑल हिमाचल होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ठाकुर का कहना है कि आपदा से प्रदेश में सड़कों को भारी नुकसान पहुंचा है। सड़कें बहाल होने के बाद ही सैलानी आ पाएंगे। बुकिंग के लिए पर्यटक पूछताछ करने लगे हैं। सरकार सड़क नेटवर्क को जल्द बहाल कर सैलानियों को आमंत्रित करे।

तीन सप्ताह बाद सोलन जिले के पर्यटक स्थलों में पहुंचने लगे पर्यटक
उधर, तीन सप्ताह बाद सोलन जिले के पर्यटक स्थलों में पर्यटक दस्तक देने लगे हैं। कसौली में होटलों के कमरों की बुकिंग 15 फीसदी तक पहुंच गई है। चायल में अभी भी दिक्कतें हैं। पड़ोसी राज्यों से वीकेंड पर पर्यटक पहुंचने लगे हैं। इससे पहले दिक्कतें होने पर होटल स्टॉफ को भी छुट्टी पर भेज दिया था।   
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed