{"_id":"5f7c57b82862f63a12118f60","slug":"vikramaditya-asked-cm-jairam-that-why-corona-positive-information-of-shourie-being-hide","type":"story","status":"publish","title_hn":"विक्रमादित्य ने सीएम से पूछा- शौरी के संक्रमित होने की बात क्यों छिपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विक्रमादित्य ने सीएम से पूछा- शौरी के संक्रमित होने की बात क्यों छिपाई
Tue, 06 Oct 2020 05:10 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 06 Oct 2020 05:10 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह
कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा के चलते प्रदेश में कोरोना महामारी फैलाने में लगी है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता संक्रमित होते हुए बड़ी जनसभाओं में जाकर लोगों को इसकी चपेट में ला रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधायक शौरी पर पुलिस में मामला दर्ज किया जाए। विधायक शौरी के संक्रमित होने की बात क्यों छिपाई गई, मुख्यमंत्री इसका खुलासा करें।
विज्ञापन
उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भी शौरी के संक्रमित होने की जानकारी अटल टनल के उद्घाटन से पूर्व मिल गई थी, ऐसे में इसे छिपाना बहुत ही गंभीर विषय है। इस समारोह में देश के प्रधानमंत्री के अतिरिक्त रक्षा मंत्री, विधायक, अधिकारीगण के साथ सैकड़ों लोग शामिल हुए हैं। ऐसे में इन सब पर भी संक्रमण का खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन
