Himachal: परागपुर के विक्रम शर्मा बने हिमकोफेड के नए चेयरमैन, सरकार ने जारी की अधिसूचना
सरकार ने राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ (हिमकोफेड) के निदेशक मंडल के कार्यकाल को 14 जनवरी 2027 तक बढ़ा दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ (हिमकोफेड) के निदेशक मंडल के कार्यकाल को 14 जनवरी 2027 तक बढ़ा दिया है। कांगड़ा जिला के परागपुर तहसील के समनौली निवासी विक्रम शर्मा (डिक्की) को निदेशक मंडल में नए सदस्य के रूप में शामिल करते हुए चेयरमैन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विक्रम शर्मा का कार्यकाल मौजूदा समिति के कार्यकाल के साथ सह-समाप्त रहेगा। वे 14 जनवरी 2027 तक या फिर नए चुनाव होने तक (जो भी पहले हो) इस पद पर बने रहेंगे। इस बाबत सहकारिता विभाग की ओर से बुधवार को अधिसूचना जारी की गई।
विक्रम शर्मा का राजनीतिक सफर पिछले 43 वर्षों से कांग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठा का प्रतीक रहा है। उनके अनुभव की नींव चंडीगढ़ के सेक्टर-11 गवर्नमेंट कॉलेज से एनएसयूआई के कैंपस अध्यक्ष के रूप में पड़ी, जिसके बाद उन्होंने युवा कांग्रेस चंडीगढ़ में संयुक्त सचिव और सचिव के रूप में अपनी सेवाएं दीं। संगठन के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए पूर्व में उन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सचिव और महासचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी। विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी प्रभारी के रूप में कार्य कर चुके डिक्की की इस नई भूमिका को उनके वर्षों के संघर्ष और अनुभव का प्रतिफल माना जा रहा है।