फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Vijay Hazare Cricket Trophy: Himachal will take on Hyderabad in the first match

विजय हजारे क्रिकेट ट्रॉफी: मुंबई के सरफराज ने हिमाचल से छीनी जीत

Sat, 05 Nov 2022 10:10 PM IST
Krishan Singh विवेक कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विवेक कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 05 Nov 2022 10:10 PM IST
सार

कोलकाता के ईडन गार्डन में फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें हिमाचल को तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा। मुंबई की टीम ने अंतिम ओवर में तीन गेंदें शेष रहते मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। सरफराज ने 19वें ओवर में 17 रन ठोककर मुंबई की जीत की राह आसान बना दी। 

विज्ञापन
Vijay Hazare Cricket Trophy: Himachal will take on Hyderabad in the first match
क्रिकेट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में मुंबई के बल्लेबाज सरफराज का कैच छोड़ना हिमाचल टीम पर भारी पड़ गया। 19 के स्कोर पर जीवनदान मिलने के बाद सरफराज ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदों में 36 रन ठोक डाले। कोलकाता के ईडन गार्डन में फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें हिमाचल को तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा। मुंबई की टीम ने अंतिम ओवर में तीन गेंदें शेष रहते मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। सरफराज ने 19वें ओवर में 17 रन ठोककर मुंबई की जीत की राह आसान बना दी। 

विज्ञापन


इससे पहले मुंबई ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। एचपीसीए की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 143 रन बनाए। हिमाचल टीम के खिलाड़ी आकाश विष्ट ने 25, मयंक डागर ने 21 और सलामी बल्लेबाज प्रशांत चोपड़ा ने 19 रन का योगदान दिया। हिमाचल टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दूसरे ही ओवर में 10 के स्कोर में अंकुश बैंस के रूप में अपना पहला विकेट खो दिया। इसके बाद बल्लेबाजी आए सुमित वर्मा भी कुछ खास नहीं कर पाए और आठ रन बनाकर चौथे ओवर में 20 रन के स्कोर पर आउट हो गए। प्रशांत चोपड़ा और निखिल गांगटा ने स्थिति को संभाला। टीम के 51 रन के स्कोर पर निखिल गांगटा 22 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद नितिन शर्मा शून्य पर आउट हो गए। 
विज्ञापन


एचपीसीए के कप्तान ऋषि धवन भी मात्र एक ही रन ही बना पाए। छठा विकेट प्रशांत चोपड़ा के रूप में 58 रन पर गिरा। इसके बाद मैदान पर आकाश बिस्ट और एकांत सेन ने टीम का स्कोर आगे बढ़ाया। 118 रन के स्कोर पर 18वें ओवर में आकाश बिस्ट 25 रन बनाकर आउट हो गए। 126 रन के स्कोर पर एकांत बिस्ट भी चलते बने। अंतिम ओवरों में मयंक डागर ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 12 गेंदों में 21 रन ठोक डाले। इसमें दो चौके और एक छका शामिल रहा। उनकी इस बल्लेबाजी की बदौलत एचपीसीए का स्कोर 20 ओवर में आठ विकेट पर 143 रन पर पहुंचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई से मोहित अवस्थी ने चार ओवर में तीन, तनुश कोटियां ने तीन और अमन और शिवम दुबे ने एक-एक विकेट चटकाया। जवाब में 144 रन का लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। दूसरे ओवर में पृथ्वी शाह के रूप में 11 रन पर पहला विकेट गिरा। मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे भी कुछ खास नहीं कर पाए और एक रन बना कर आउट हो गए। यशस्वी जसवाल ने 27, श्रेयस अय्यर ने 34, सरफराज खान ने नाबाद 36 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। हिमाचल से वैभव अरोड़ा ने तीन, ऋषि धवन और मयंक डागर ने दो-दो विकेट चटकाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed