फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Vigilance sent notice to Education Deputy Director kullu himachal

विजिलेंस ने नोटिस भेजकर शिक्षा उपनिदेशक से तलब किया रिकॉर्ड

Thu, 14 Mar 2019 07:15 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Thu, 14 Mar 2019 07:15 PM IST
विज्ञापन
Vigilance sent notice to Education Deputy Director kullu himachal
प्रतीकात्मक तस्वीर

स्कूलों में छात्रवृत्ति घोटाले को लेकर विजिलेंस ने शिक्षा उपनिदेशक को नोटिस जारी कर मामले का रिकॉर्ड तलब किया है। जांच एजेंसी ने एक माह में रिकॉर्ड देने को कहा है। कुल्लू में 2011 से 15 के बीच छात्रवृत्ति के गबन करने के आरोप को लेकर विजिलेंस ने 23 फरवरी को केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


उच्च शिक्षा विभाग के एक अधिकारी की ओर से किए गए लाखों के गबन की विजिलेंस जांच विभिन्न स्कूलों के मुखियाओं तक पहुंचेगी। बताया जा जा रहा है कि गबन की राशि 21.39 लाख से अधिक भी हो सकती है।
विज्ञापन


बहरहाल, विजिलेंस कुल्लू ने शिक्षा उपनिदेशक को नोटिस भेजकर एक माह में छात्रवृत्ति की साल दर साल की डिटेल मांगी है। इसमें हर साल मिलने वाली छात्रवृत्ति के ब्योरे के साथ कितने स्कूलों और कितने विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का आवंटन किया गया, इसकी जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजिलेंस कुल्लू के डीएसपी मदन धीमान ने कहा कि छात्रवृत्ति गबन का केस 23 फरवरी को दर्ज किया गया है। अब नोटिस भेज कर रिकॉर्ड तलब किया है। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed