फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Vigilance's big success in the health director's viral audio case

स्वास्थ्य निदेशक के वायरल ऑडियो मामले में विजिलेंस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी

Tue, 07 Jul 2020 05:27 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 07 Jul 2020 05:27 AM IST
विज्ञापन
Vigilance's big success in the health director's viral audio case
स्वास्थ्य विभाग हिमाचल

स्वास्थ्य निदेशक के पांच लाख रुपये घूस लेने के वायरल ऑडियो की जांच में जुटे विजिलेंस ब्यूरो के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। सूत्रों के अनुसार अब तक की पूछताछ में घूस की आधी रकम निदेशक को दिए जाने की जानकारी मिली है। यह जानकारी फर्म मालिक और एजेंट से हुई पूछताछ के बाद सामने आई है। बताया जा रहा है कि दोनों से अलग-अलग व एक साथ बैठाकर हुई पूछताछ में कई पचास हजार रुपये चंडीगढ़ में दिए जाने और बाकी दो लाख रुपये दो बार में देने की जानकारी मिली है। पचास हजार रुपये दिए जाने की बात तो खुद पीपीई किट सप्लाई करने वाली फर्म के एजेंट और भाजपा नेताओं के करीबी पृथ्वी सिंह ने कबूल की है। साथ ही हाल ही में दो दिन हुई लंबी पूछताछ में फर्म मालिक जीएस कोहली से भी कई ऐसी अहम जानकारियां मिली हैं, जिनसे साफ हुआ है कि फर्म से ही पैसा लेकर निदेशक को पहुंचाया गया।

विज्ञापन


अभी भी इस बात को लेकर बयानों में विरोधाभास है कि पैसा पांच लाख दिया गया या फिर ढाई लाख। ब्यूरो इसी एंगल पर जांच कर रहा है कि आखिर कितना पैसा फर्म से लिया गया और कितना दिया गया। इस बात की भी संभावना जताई जा रही है कि पैसा ले लिया गया, लेकिन निदेशक को आधा ही पैसा दिया गया और बाकी गोलमोल कर दिया गया। इन्हीं बिंदुओं पर अब ब्यूरो अधिकारी दस्तावेजों को छानकर सबूत जुटाने में जुटे हैं। सूत्रों का कहना है कि जैसे ही मोबाइलों की फॉरेंसिक रिपोर्ट आ जाएगी, उसके बाद ब्यूरो कोर्ट में चालान पेश कर सकता है। बता दें एक ऑडियो वायरल हुआ था जिसमें पांच लाख के लेन-देन की बात दर्ज थी। भ्रष्टाचार का मामला लगा तो सरकार ने विजिलेंस ब्यूरो को जांच के आदेश दे दिए। ब्यूरो ने मामला दर्ज कर सबसे पहले पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डॉ. एके गुप्ता से पूछताछ के दौरान सहयोग न करने पर गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पृथ्वी की भी गिरफ्तारी की गई। फिलहाल दोनों ही जमानत पर चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed