Chamba News: लोक निर्माण विभाग भरमौर मंडल कार्यालय में विजिलेंस की दबिश, जब्त किया टेंडरों का रिकॉर्ड
शनिवार को पांच सदस्यीय टीम ने एएसपी विजिलेंस चंबा अभिमन्यु वर्मा की अगुवाई में भरमौर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय में दबिश दी। सुबह 11:00 बजे विजिलेंस की टीम कार्यालय में आई और दोपहर 2:00 बजे तक रिकॉर्ड खंगालने में जुटी रही।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विजिलेंस की टीम ने लोक निर्माण मंडल कार्यालय भरमौर में दबिश देकर टेंडर संबंधित रिकॉर्ड अपने कब्जे में लिए हैं। टेंडर में अनियमितताएं बरतने को लेकर विजिलेंस में शिकायतें मिली हैं। शनिवार को पांच सदस्यीय टीम ने एएसपी विजिलेंस चंबा अभिमन्यु वर्मा की अगुवाई में भरमौर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय में दबिश दी। सुबह 11:00 बजे विजिलेंस की टीम कार्यालय में आई और दोपहर 2:00 बजे तक रिकॉर्ड खंगालने में जुटी रही। इस दौरान विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। विजिलेंस को पिछले कुछ महीनों से शिकायतें मिल रही थी कि भरमौर में होने वाले टेंडरों में गड़बड़ी हो रही है।
इसकी जांच करने के लिए विजिलेंस ने कार्रवाई शुरू की। भरमौर लोक निर्माण विभाग के कार्यालय में पिछले कुछ महीनों में किए गए टेंडरों से संबंधित रिकॉर्ड विजिलेंस ने कब्जे में लिया। रिकॉर्ड की बारीकी से जांच करके टेंडर में हुई गड़बड़ी का पता लगाया जाएगा। यदि जांच में किसी प्रकार की गड़बड़ी निकली तो इसकी गाज विभागीय अधिकारियों पर गिर सकती है। एएसपी अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि भरमौर लोक निर्माण विभाग में टेंडर में अनियमितताएं बरतने की शिकायतें मिली हैं। इसकी जांच करने के लिए रिकॉर्ड को कब्जे में लिया है।