{"_id":"62dc056f4428ed683b2fb836","slug":"vigilance-raid-complain-of-outsource-employees-three-lakh-rupee-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vigilance: आउटसोर्स कर्मियों से पैसे लेने की शिकायत पर विजिलेंस की दबिश, साढ़े तीन लाख रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vigilance: आउटसोर्स कर्मियों से पैसे लेने की शिकायत पर विजिलेंस की दबिश, साढ़े तीन लाख रुपये बरामद
Sun, 24 Jul 2022 11:26 AM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 24 Jul 2022 11:26 AM IST
सार
विजिलेंस टीम ने शुक्रवार रात को दबिश देकर सर्किट हाउस में ठहरे निजी कंपनी के मैनेजर से साढ़े 3 लाख रुपये नकद बरामद किए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेडिकल कॉलेज चंबा में आउटसोर्स कर्मचारियों से रिटेंशन मनी के रूप में पैसे लेने की शिकायत पर विजिलेंस टीम ने दबिश देकर सर्किट हाउस के कमरे में ठहरे निजी कंपनी के एक मैनेजर से साढ़े तीन लाख की नकदी कब्जे में ली है। शुक्रवार आधी रात को हुई इस कार्रवाई में मेडिकल, आबकारी एवं कराधान और विजिलेंस के अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज चंबा में निजी कंपनी की ओर से ठेके पर रखे आउटसोर्स कर्मचारियों से प्रबंधन की ओर से 10 से 15 हजार रुपये रिटेंशन मनी के रूप में लेने की सूचना विजिलेंस को मिली। जानकारी मिली की कंपनी का मैनेजर सर्किट हाउस चंबा में रुका है। विजिलेंस ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन और आबकारी एवं कराधान विभाग के साथ संपर्क साधा। इसके बाद बीती शुक्रवार रात को दबिश देकर सर्किट हाउस में ठहरे कंपनी के मैनेजर से साढ़े 3 लाख रुपये नकद बरामद किए।
विज्ञापन
डीएसपी विजिलेंस अजय कपूर ने बताया कि गुप्त सूचना पर संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है। कहा कि मेडिकल कॉलेज चंबा में आउट सोर्स कर्मचारियों से की गई वसूली की वैद्यता के बारे में जांच की जाएगी। मेडिकल कॉलेज चंबा के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. पंकज गुप्ता ने बताया कि विजिलेंस की टीम के आग्रह पर उनके साथ मेडिकल ऑफिसर भेजे गए थे। कहा कि आउटसोर्स कर्मचारियों से किसी प्रकार की वसूली नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन