फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   vigilance investigation in retired IAFS officer disproportionate assets case in kullu

दिल्ली, पटना में भी रिटायर आईएफएस के नाम जमीन, जांच में मिले दस्तावेज

Fri, 29 Jun 2018 05:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू Updated Fri, 29 Jun 2018 05:17 PM IST
विज्ञापन
vigilance investigation in retired IAFS officer disproportionate assets case in kullu

कुल्लू जिले के रायसन बिहाल में बेनामी संपत्ति का पता लगाने के लिए विजिलेंस की टीम ने करीब 12 घंटे तक आलीशान बंगले में सर्च ऑपरेशन चलाकर तथ्य एकत्रित किए हैं। जिन पर अब गहन मंथन किया जा रहा है। दस्तावेजों की स्टडी की जा रही है।

विज्ञापन


विजिलेंस को उक्त गैर हिमाचली सेवानिवृत्त आईएफएस अधिकारी की बाहरी राज्यों में भी जमीनों संबंधी दस्तावेज मिले हैं। जांच में दिल्ली, पटना और गाजियाबाद में भी जमीन होने के दस्तावेज मिले हैं। मामले से जुड़े और मंडी जिले के कटौला क्षेत्र से संबंध रखने वाले एक बेलदार के नाम रायसन बिहाल वाली जमीन पाई गई है।
विज्ञापन


जबकि धारा 118 में ली गई परमिशन उक्त आईएफएस अधिकारी के पत्नी के नाम पर है। जोकि सचिव राजस्व की ओर से जारी की हुई बताई है। सूत्रों की मानें तो यहां बनाए गए घर के कुछ मीटर भी इसी बेलदार के नाम पर हैं। जबकि कुछ किसी दूसरे के नाम पर हैं। ऐसे में इस मामले में आईपीएच और बिजली बोर्ड के अधिकारियों पर शिकंजा कस सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लंबी चलेगी जांच

vigilance investigation in retired IAFS officer disproportionate assets case in kullu

यह बेलदार इसी अधिकारी के पास काम कर चुका है। वहीं, पंचायत की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ सकते हैं। सूत्र बताते हैं कि उक्त सेवानिवृत्त अधिकारी का परिवार पंचायत में पंजीकृत नहीं है। जबकि उसका राशन कार्ड बना हुआ है।

विजिलेंस उक्त बेलदार के घर भी दबिश दे चुकी हैं। जहां एक कच्चा मकान मिला। मौके पर बेलदार नहीं था। बेलदार के विरुद्घ भी मामला दर्ज किया गया है। सर्च आपरेशन वारंट के आधार पर तलाशी लेने पर आलीशान बंगले के भीतर विजिलेंस को महंगा सामान मिला है।

इस मामले में जांच लंबी चलने की उम्मीद जाहिर की जा रही है। सभी प्रॉपर्टी संबंधी दस्तावेज जांचने के बाद आगामी कार्रवाई होगी। जब्त किए गए खातों में कई खातों में शून्य तो कई में हजारों में ही राशि मिली है। रायसन क्षेत्र के साथ ही एक अन्य में भी बेलदार के नाम पर जमीन होने की आशंका जाहिर की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed