फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Vigilance caught forest guard taking bribe of Rs 5,000

हिमाचल: विजिलेंस ने पांच हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा वन रक्षक, जानें पूरा मामला

Tue, 17 Feb 2026 07:13 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 17 Feb 2026 07:13 PM IST
सार

विजिलेंस के अनुसार माजरा गांव के एक व्यक्ति ने अपने खेत से पेड़ काट लिए थे। इसकी सूचना वन रक्षक समीर की लग गई।

विज्ञापन
Vigilance caught forest guard taking bribe of Rs 5,000
रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विजिलेंस ने दभोटा के माजरा में वन रक्षक को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा। विजिलेंस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई डीएसपी विजिलेंस डॉ. प्रतिभा चौहान के नेतृत्व में की गई। आरोपी को बुधवार को सोलन न्यायालय में पेश किया जाएगा। विजिलेंस के अनुसार माजरा गांव के एक व्यक्ति ने अपने खेत से पेड़ काट लिए थे। इसकी सूचना वन रक्षक समीर की लग गई। समीर को कटे हुए पेड़ों की डैमेज रिपोर्ट काटनी थी।

विज्ञापन

आरोप है कि वन रक्षक ने इस मामले को रफा-दफा करने के लिए व्यक्ति से पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी। ग्रामीण ने इस बारे में विजिलेंस की टीम को इसकी सूचना दी। विजिलेंस ने वन रक्षक को मंगलवार को पैसे लेने के लिए बुलाने को कहा। जिस पर विजिलेंस ने रिश्वत के पैसों में रंग लगा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे ही शिकायतकर्ता ने वन रक्षक को बुलाया उससे पहले विजिलेंस की टीम ने चोरों ओर से योजनाबद्ध तरीके से प्लानिंग कर ली थी। जैसे ही ग्रामीण न वन रक्षक को पैसा दिया उसके साथ ही टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया।

विज्ञापन

उधर, विजिलेंस डीएसपी प्रतिभा ने बताया कि वन कर्मी समीर मामले को दबाने के चक्कर में पैसे की मांग कर रहा था। विजिलेंस ने ग्रामीण के साथ मिलकर जाल बिछा दिया था। जैसे ही वन रक्षक ने पैसा लिया उसके साथ ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को बुधवार को सोलन में अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed