सरकार से नाराज हुई विद्या स्टोक्स, जानिए क्यों?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागवानी निदेशक डॉ. गुरदेव सिंह को एक साल सेवा विस्तार देने से सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग और बागवानी मंत्री विद्या स्टोक्स खफा हैं। उन्होंने सरकार के इस फैसले पर नाराजगी जताई है।
कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने कहा कि उन्हें मीडिया से बागवानी निदेशक को सेवा विस्तार की जानकारी मिली है। विद्या स्टोक्स ने कहा कि उन्हें सेवा विस्तार देने से पहले पूछा तक नहीं।
पिछले हफ्ते ही गुरदेव सिंह को सेवा विस्तार देने की अधिसूचना जारी हुई थी। उन्हें एक साल का विस्तार मिला है।
पहले से नाराज थी स्टोक्स
बागवानी मंत्री पहले ही डॉ. गुरदेव के कामकाज से खुश नहीं हैं। उल्लेखनीय है कि कई मंत्रियों में भी खींचतान चल रही है। परिवहन मंत्री व शहरी विकास मंत्री के बीच खींचतान जगजाहिर है। कौल सिंह के विरोधी सुर भी सुनने को मिलते हैं।
हालांकि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व कैबिनेट के मंत्री इन बातों को सार्वजनिक रूप से नकारते हैं, लेकिन यह किसी से छिपा नहीं है कि सरकार के भीतर सब कुछ ठीक नहीं है।
लीकेज से नुकसान की होगी जांच
शहरों और गांवों में लीक हो रहे पानी की जांच की जाएगी। विद्या स्टोक्स ने कहा कि लीकेज होने वाले पानी से कई बार नुकसान भी होते हैं और पानी वेस्ट अलग से होता है। उन्होंने तल्ख शब्दों में कहा कि टॉप ब्यूरोक्रेट्स को मौके पर जाना चाहिए और देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि लीक हो रहे पानी और इसके नुकसान की जांच के आदेश दिए जाएंगे और जिम्मेवार अधिकारियों पर कार्रवाई भी होगी।