फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Vidya Negi of himachal gets UP's responsibility with Priyanka Gandhi

विद्या नेगी को मिली प्रियंका गांधी के साथ यूपी की जिम्मेदारी

Thu, 07 Feb 2019 10:18 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली/पतलीकूहल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली/पतलीकूहल Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 07 Feb 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
Vidya Negi of himachal gets UP's responsibility with Priyanka Gandhi

पर्यटन नगरी कुल्लू-मनाली से ताल्लुक रखने वाली तेज-तर्रार महिला नेत्री विद्या नेगी को राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की संयोजक बनाया गया है। राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने उनके साथ बैठक करने के बाद आने वाले चुनाव को लेकर कई मसलों पर चर्चा की है।

विज्ञापन


इतना ही नहीं विद्या नेगी को एक बड़ी जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। उन्हें प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में पार्टी की सेवा करने को कहा गया है। इस दौरान वे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंह के साथ भी पार्टी को सहयोग करने को कहा गया हैं।

विज्ञापन

प्रियंका गांधी का सहयोग करने के लिए विद्या नेगी को कहा

Vidya Negi of himachal gets UP's responsibility with Priyanka Gandhi

कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा का मुकाबला करने के लिए समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी में गठबंधन हो चुका है। कांग्रेस को उम्मीद के मुताबिक गठबंधन में शामिल न कर महज अमेठी और रायबरेली सीट छोड़ी गई है।

जहां से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी चुनाव लड़ते हैं। ऐसे में पार्टी ने अब प्रियंका गांधी को मैदान में उतारा है। इस दौरान प्रियंका गांधी का सहयोग करने के लिए विद्या नेगी को कहा गया है।

विद्या नेगी का कहना है कि वे 21 साल की उम्र से पंचायत प्रधान का चुनाव जीतने के बाद कई स्तरों पर पार्टी के लिए काम कर चुकी हैं। ऐसे में वे राहुल गांधी के निर्देशन में प्रियंका गांधी के साथी पूर्ण सहयोग कर पार्टी को विजय दिलाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed