फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   vidhaya stocks statement on planing commision

योजना आयोग के लिए नहीं कोई 'योजना'

Mon, 29 Sep 2014 09:03 AM IST
Updated Mon, 29 Sep 2014 09:03 AM IST
विज्ञापन
vidhaya stocks statement on planing commision

केंद्र सरकार के योजना आयोग को खत्म करने के फैसले के बाद प्रदेश सरकार के हाथ खड़े हो गए हैं। आयोग से मिलने वाले बजट के अभाव में विकास कार्यों में रुकावट का ठीकरा प्रदेश सरकार केंद्र पर फोड़ रही है।

विज्ञापन


रविवार को धर्मशाला में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य और बागवानी विभाग की बैठक में अधिकारियों ने जब बजट मुहैया करवाने की बात कही तो सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स का अधिकारियों को एक ही जवाब मिला कि केंद्र में योजना आयोग को समाप्त कर दिया गया है।
विज्ञापन


इसलिए प्रदेश को किसी भी हेड से बजट नहीं मिल रहा। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भी दो-तीन चक्कर दिल्ली के लगा चुके हैं। केंद्र से कैसे बजट लाया जाए, इसका रास्ता नहीं साफ हो पा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र में स्थिति साफ होने के बाद ही बजट का अभाव दूर किया जा सकता है, तब तक जैसे-तेसे काम चलाओ। बैठक में आईपीएच विभाग के मुख्य अभियंता अश्विनी गुप्ता एवं अधिशासी अभियंता धर्मशाला दीपक गर्ग, बागवानी विभाग के मेहर सिंह राणा, राजेंद्र शर्मा, राजेश चौधरी, विनोद धीमान, गुलेर चंद, संजय गुप्ता, नीना गुप्ता, संगीता कौशल और गरीब दास आदि मौजूद रहे।

250 करोड़ की डीपीआर, नहीं हो रहा काम

vidhaya stocks statement on planing commision

सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग की सरकार को गई 250 करोड़ की डीपीआर पर कोई भी काम नहीं हो पाया है। इससे कार्य ठप पड़ गए हैं।

कई छोटी योजनाओं के संचालन में भी दिक्कतें आ रही हैं। स्टोक्स ने स्कूलों में वाटर हार्वेस्टिंग टैंक बनाकर वर्षा जल संग्रहण के आदेश दिए, जिससे स्कूलों के शौचालयों और परिसर की साफ-सफाई करने में उपयुक्त जल का प्रावधानहो सके।

बैठक में अधिकारियों ने स्टाफ की कमी का जब-जब रोना रोया, तब-तब मंत्री ने विभागों के तहत फसलों के उत्पादन कर और उसे बेचकर आय बढ़ाने की बात कही।

मंत्री ने कहा कि बागवानी विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत आय बढ़ाई जा सकती है। जैसे विभाग की आय बढ़ेगी, स्टाफ की कमी दूर कर दी जाएगी। मंत्री ने कहा कि उन्हें सुस्ती पसंद नहीं है। विभागीय अधिकारी कार्यालय के चौकीदार बनकर काम न करें।

स्टोक्स ने विस अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल के विधानसभा क्षेत्र पालमपुर में लीकेज की समस्या 15 दिन में हल करने के आदेश दिए। अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी और शीघ्र पालमपुर में लीकेज की समस्या दूर करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed