फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Vidhansabha budget session: In the Legislature Party meeting, The ruling party and the opposition made a strat

विधानसभा बजट सत्र: विधायक दल की बैठक में सत्तापक्ष और विपक्ष ने बनाई रणनीति

Mon, 13 Mar 2023 09:57 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 13 Mar 2023 09:57 PM IST
सार

भाजपा विधायक दल की बैठक नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के परिसर में नेता प्रतिपक्ष के कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में सरकार की घेरेबंदी का फैसला लिया गया। 

विज्ञापन
Vidhansabha budget session: In the Legislature Party meeting, The ruling party and the opposition made a strat
सत्तापक्ष और विपक्ष ने विधायक दल की बैठक में बनाई रणनीति। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र शुरू होने से ठीक एक दिन पहले सोमवार को सत्तापक्ष और विपक्ष ने शिमला में विधायक दल की बैठक में रणनीति बनाई। भाजपा विधायक दल की बैठक नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के परिसर में नेता प्रतिपक्ष के कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में सरकार की घेरेबंदी का फैसला लिया गया।  इस बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल भी शामिल हुए।मंगलवार को सुबह 10 बजे भाजपा ने दूसरी बार फिर से विधायक दल की बैठक बुलाई है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार जिस तरह से बदले की भावना से काम कर रही है, उससे प्रदेश की जनता में बहुत ज्यादा रोष है। इसका विरोध छह लाख से ज्यादा लोग हस्ताक्षर कर कर चुके हैं। यह पहली बार हुआ है कि इस तरह से संस्थान बंद किए जा रहे हैं। राज्य मंत्रिमंडल के साथ मुख्य संसदीय सचिवों के साथ कैबिनेट रैंक पर नेताओं को नियुक्तियां दी गई हैं। यह पहला बजट सत्र है। जयराम ने कहा कि इस बैठक में बहुत सारे विषयों पर चर्चा होने वाली है। पहले कौन सा विषय लगाया जाए और बाद में कौन सा लगाया जाए, यह सरकार के लिए मुश्किल होगी। सबसे बड़ा मुद्दा संस्थानों को बदले की भावना के साथ खोलने का होगा। पहली बार यह देखा गया कि कैबिनेट अभी बनी नहीं है, उससे पहले ही पद बांट दिए गए हैं।

विज्ञापन


डिनोटिफिकेशन के हमलों का वित्तीय कुप्रबंधन के आंकड़ों से जवाब देगी कांग्रेस
विधानसभा के बजट सत्र के दौरान भाजपा विधायकों के आरोपों का कांग्रेस पूरी आक्रमकता से जवाब देगी। सोमवार रात 8:00 बजे राज्य अतिथिगृह पीटरहॉफ शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में बजट सत्र को लेकर रणनीति बनाई गई। डिनोटिफिकेशन के हमलों का कांग्रेस विधायक पूर्व की भाजपा सरकार के वित्तीय कुप्रबंधन के आंकड़ों को देकर जवाब देंगे। विधायक दल की बैठक में कांग्रेस विधायकों को एकजुट होकर सरकार के पक्ष में खड़े होने का पाठ पढ़ाया गया। मंगलवार को सुबह 11:00 बजे से विधानसभा का बजट सत्र शुरू होगा। संभावना है कि भाजपा विधायकों की ओर से प्रश्नकाल से पहले सारा काम रोकने के लिए स्थगन प्रस्ताव लाया जा सकता है। इसको लेकर भी विधायक दल की बैठक में विस्तृत चर्चा हुई। कांग्रेस विधायकों को संयम बरतते हुए भाजपा के आरोपों का आंकडों सहित जवाब देने के लिए कहा गया। पूर्व की भाजपा सरकार के समय हुए फिजुलखर्च और चुनाव से पहले बिना बजट प्रावधान प्रदेश में खोले गए संस्थानों और कार्यालयों का मामला मजबूती के साथ उठाने के लिए कहा गया। सरकार की ओर से बीते तीन माह के दौरान शुरू की गई योजनाओं को भी पूरी तैयारी के साथ सदन के अंदर और बाहर उठाने के लिए विधायकों को कहा गया। प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा को जिम्मेवार ठहराते हुए हर मोर्चे पर घेरने का भी कांग्रेस विधायकों को बैठक में पाठ पढ़ाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed