फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   video of injured boys goes viral on social media at bilaspur

मानवता शर्मसार: घायल युवक का वीडियो बनाते रहे लोग, नहीं पहुंचाया अस्पताल

Sat, 30 Jun 2018 10:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Updated Sat, 30 Jun 2018 10:53 AM IST
विज्ञापन
video of injured boys goes viral on social media at bilaspur

रानीकोटला में एक सड़क हादसे में घायल युवक सड़क पर तड़फता रहा, लेकिन किसी ने उसे अस्पताल ले जाना जरूरी नहीं समझा। मानवता को शर्मसार करने वाले वीडियो में घायल युवक गुहार लगता रहा कि उसे अस्पताल ले चलो।

विज्ञापन


लेकिन, मौके पर मौजूद लोग वीडियो बनाते रहे। किसी ने युवक को अस्पताल पहुंचाना जरूरी नहीं समझा। बताया जा रहा है कि युवक की मौत अधिक खून बहने के कारण हुई है। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि वीरवार को युवक बाइक पर जा रहा था कि रानीकोटला में ट्रक की चपेट में आ गया था। ट्रक ने युवक की दोनों टांगों को कुचल दिया था। मौके पर लोग भी इकट्ठे हो गए। लोगों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

समय रहते अस्पताल पहुंचाया होता तो बच जाती जान

video of injured boys goes viral on social media at bilaspur

 लेकिन, किसी ने युवक को अस्पताल पहुंचाने में मदद नहीं की। कोई कहता रहा कि पुलिस आएगी और घायल को उठाकर अस्पताल ले जाएगी। हालत देखकर किसी भी रूह कांप जाती, लेकिन यहां मानों मानवता मर चुकी थी, इंसानियत खत्म हो चुकी थी।

अगर लोगों ने तमाशा देखने की बजाये युवक को समय रहते अस्पताल पहुंचाया होता तो शायद उसकी जान बच जाती। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि घायल युवक लोगों से गुहार लगा रहा है कि उसे अस्पताल ले चलो।

लेकिन, मौके पर मौजूद किसी का भी दिल नहीं पसीजा। हालांकि बाद में मौके पर पहुंचकर बीडीसी सदस्य आत्मदेव ने अपनी गाड़ी में घायल को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed