{"_id":"61c9f06125bbf0679b2c8900","slug":"vichel-skid-affter-snowfall-in-kufri-shimla-news-sml394848867","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्की बर्फबारी के बाद एनएच पर फिसलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्की बर्फबारी के बाद एनएच पर फिसलन
विज्ञापन
डीसी शिमला ने कुफरी और नारकंडा तक लिया सड़क का जायजा
विभागों को दिए व्यवस्था बनाने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर सोमवार सुबह कोहरा जमने से फिसलन के चलते यातायात प्रभावित रहा। दोपहर करीब 12 बजे वाहनों की आवाजाही सामान्य हो पाई। कुफरी बाईपास, गलू, लंबीधार और फागू के पास कोहरा जमने के कारण गाड़ियां स्किड हुईं। सुबह के समय ट्रैफिक जाम लगने से आवाजाही करने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
ढली थाने के पुलिस कर्मियों ने कुफरी बाईपास पर स्किड हो रहे वाहनों को निकाला।
रविवार देर शाम हल्की बर्फबारी के बाद भी राष्ट्रीय राजमार्ग 205 से होकर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई थी, इसके बाद कुछ घंटों के लिए ट्रैफिक मशोबरा भेखलटी भलखू रोड पर डायवर्ट कर दिया था।
डीसी शिमला ने रविवार शाम कुफरी का निरीक्षण करने के बाद सोमवार को नारकंडा तक राष्ट्रीय राजमार्ग 205 का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम कुमारसैन भी साथ रहे। डीसी ने बर्फबारी के बाद सड़कें बहाल करने और रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए पुलिस, नेशनल हाइवे और पीडब्ल्यूडी को आपसी तालमेल के साथ काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि ठियोग और नारकंडा के बीच कुछ जगहों पर फिसलन की समस्या है। ऐसे स्थानों पर रोजाना रेत मिट्टी डालने के निर्देश दिए गए हैं।