फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Vice President Jagdeep Dhankhar participated in the Nauni University samvad

Himachal: धनखड़ बोले- ऑपरेशन सिंदूर ने दिया देश को नया आयाम, आतंकवाद के खिलाफ कड़ा संदेश

Sat, 07 Jun 2025 08:48 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Sat, 07 Jun 2025 08:48 PM IST
सार

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी में उन्होंने विद्यार्थियों और फैकल्टी सदस्यों से संवाद किया।

विज्ञापन
Vice President Jagdeep Dhankhar participated in the Nauni University samvad
नौणी विश्वविद्यालय में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ । - फोटो : संवाद

विस्तार

 उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने देश को एक नया आयाम दिया है। भारतीय सेना ने अपने पराक्रम से आतंकवाद के खिलाफ एक कड़ा संदेश दिया है। शनिवार को सोलन के नौणी स्थित बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय में युवा कृषि वैज्ञानिक दृष्टिकोण और संकल्प विषय पर आयोजित कार्यक्रम में उप राष्ट्रपति ने विद्यार्थियों व वैज्ञानिकों से संवाद करते हुए ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि यह पहला अवसर है, जब ऑपरेशन सिंदूर के संदर्भ में कोई सबूत नहीं मांग रहा। भारत ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार आतंकियों के ठिकानों को नष्ट करने का साहसिक कदम उठाया और दुश्मन को करारी मात दी। उन्होंने कहा कि ताबूत के साथ आतंकी दिखे, वर्दी में उनकी सेना और नेता दिखे और जनाजा कब्रिस्तान गया।
विज्ञापन


यह भारतीय सेना का पराक्रम है। भारत ने कभी किसी देश की भूमि पर कब्जा नहीं किया, बल्कि जो हमारी सीमा में आया, उसे भी अपने में समाहित किया। उप राष्ट्रपति ने कहा कि राष्ट्रीयता हमारी पहचान है। जो भी ताकतें इसमें विश्वास नहीं रखतीं, उन्हें समझाने की आवश्यकता है। हर भारतीय को संकल्प लेना चाहिए कि वह देश के प्रति समर्पित रहेगा। यदि कोई काम सीधे तरीके से नहीं होता, तो उसके लिए थोड़ी कोशिशें करनी पड़ती हैं, जैसे कि घी निकालने के लिए कभी-कभी अंगुली टेढ़ी करनी पड़ती है। प्राकृतिक संसाधन हमारे नहीं हैं। हम इनके ट्रस्टी हैं। इनका उपयोग सोच-समझकर और जरूरत अनुसार करना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी इनका लाभ उठा सकें।
विज्ञापन


 

वीरों की भूमि है हिमाचल
धनखड़ ने कहा कि हिमाचल वीरों की भूमि है। इस प्रदेश ने सेना को सबसे अधिक जवान दिए हैं। कारगिल युद्ध में हिमाचल के वीर सपूतों ने दुश्मन पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया और उनकी शौर्य गाथाओं के कारण उन्हें सर्वोच्च अलंकरण मिले।
 

कभी स्विट्जरलैंड के बैंकों गिरवी रखना पड़ा था सोना
उप राष्ट्रपति ने अपने पिछले संसदीय अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि जब वह सांसद थे, तब भारत का सोना स्विट्जरलैंड के बैंकों में गिरवी रखा गया था। इसका कारण देश की विदेशी मुद्रा की स्थिति थी, जो उस समय 1 बिलियन डॉलर के आसपास थी, जबकि अब यह 700 बिलियन डॉलर है। यदि हर भारतीय स्वदेशी वस्तुओं का इस्तेमाल करेगा, तो यह देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएगा।

विज्ञापन

हिमाचल में आई सुकून की नींद, बीपी भी सामान्य रहा
उप राष्ट्रपति ने कहा कि हिमाचल में आकर उन्हें सुकून मिला। यहां की हवा और भूमि की ऊर्जा का जिक्र करते हुए कहा कि यहां सुकून की नींद आई और उनका रक्तचाप भी सामान्य रहा। उन्होंने अपनी पहली लोकसभा यात्रा के दौरान धर्मशाला जाने का अनुभव भी साझा किया। 1989 में जब वह पहली बार सांसद बने, तो 1990 में उन्होंने वायुदूत से अपनी पहली हवाई यात्रा की और उस यात्रा के दौरान उनका मन धर्मशाला में बस गया। उन्होंने इसे अपनी सबसे यादगार यात्रा बताया।

पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस ठाकुर के घर पहुंचे उप राष्ट्रपति
 सोलन दौरे के दौरान उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पच्छाद क्षेत्र के दाड़ो देवरिया गांव में देश के पूर्व चीफ जस्टिस टीएस ठाकुर के घर पर उनसे मिलने गए। जस्टिस टीएस ठाकुर ने दाड़ो देवरिया के साथ ही सरसानी में अपना घर बनाया है, जहां उनसे मिलने उप राष्ट्रपति सुबह 11:30 बजे पहुंचे और करीब डेढ़ घंटे तक रुके रहे। पूर्व चीफ जस्टिस ठाकुर के चाचा ससुर सेवानिवृत्त शिक्षक सत्येंद्र ठाकुर ने बताया कि उप राष्ट्रपति धनखड़ और जस्टिस ठाकुर ने एक साथ वकालत की पढ़ाई की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed