फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Vibhor Saheb's Sutlej lake is full of foreign birds

Himachal: विदेशी परिंदों से गुलजार हुई विभोर साहब की सतलुज झील, साइबेरियन पक्षी पहुंचे

Fri, 29 Nov 2024 12:46 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मैहतपुर ( ऊना )
संवाद न्यूज एजेंसी, मैहतपुर ( ऊना ) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 29 Nov 2024 12:46 PM IST
सार

विभोर साहब के पंजगाटडा की सतलुज झील में साइबेरियन पक्षी इन दिनों झील के नीले पानी पर अठखेलियां करते दिखाई दे रहे हैं। 

विज्ञापन
Vibhor Saheb's Sutlej lake is full of foreign birds
पंजगाटडा की सतलुज झील में साइबेरियन पक्षी - फोटो : संवाद

विस्तार

 हजारों किलोमीटर का सफर तय करके विदेशी परिंदे हिमाचल तथा पंजाब के जलाशयों में पहुंच चुके हैं। विभोर साहब के पंजगाटडा की सतलुज झील में साइबेरियन पक्षी इन दिनों झील के नीले पानी पर अठखेलियां करते दिखाई दे रहे हैं। अभी तक दो से तीन प्रजातियों के पक्षी ही सतलुज झील पर पहुंचे हैं। आने वाले कुछ दिनों में कई और प्रजातियों के परिंदों के भी पहुंचने की संभावना है। साइबेरिया, रूस, इंडो-तिब्बत बॉर्डर पर जिलों के पानी के जम जाने के कारण ये विदेशी परिंदे भारत की झीलों का रुख करते हैं। खासतौर पर हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों में स्थित झीलों का पानी जमता नहीं है, जिसके चलते इन विदेशी पक्षी को जलाशयों पर अठखेलियां करने का काफी समय मिल जाता है।

विज्ञापन


सर्दियों का सीजन शुरू होते ही  प्रदेश की तमाम झीलें इन विदेशी मेहमानों से गुलजार हो जाती हैं। मार्च अप्रैल में जैसे ही गर्मी का मौसम शुरू होता है, यह विदेशी मेहमान अपने वतन लौट जाते हैं। इस प्रकार से इन विदेशी मेहमानों का भारत तथा विदेशी धरती से आवागमन का यह सिलसिला पिछले कई वर्षों से चल रहा है। विभोर की सतलुज झील पर अभी तक साइबेरियन पक्षी ही पहुंचे हैं। आने वाले दिनों में कुछ अन्य विदेशी परिंदों के आने की भी संभावना है। मार्च-अप्रैल में लौटने के बाद इनका प्रजनन सीजन शुरू हो जाता है। 
विज्ञापन


हिमाचल तथा पंजाब में परिंदों की विभिन्न प्रजातियों पर काम करने वाले वर्ल्ड वाचर प्रभात भट्टी के अनुसार साइबेरिया के परिंदों का हिमाचल तथा पंजाब में आना शुरू हो चुका है।  फरवरी-मार्च के अंत तक पूरी तरह से हिमाचल तथा पंजाब की झीलों पर इन विदेशी परिंदों का कब्जा होगा, जो मार्च के अंत तक रहेगा। इसके बाद सभी विदेशी मेहमान अपने वतन लौट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed