फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Ventilators brought during the Corona period are gathering dust in Chamba hospital

हिमाचल: कोरोना काल में आए वेंटिलेटर चंबा अस्पताल में फांक रहे धूल

Thu, 25 Jul 2024 10:59 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Thu, 25 Jul 2024 10:59 AM IST
सार

टीबी अस्पताल के साथ जहां 80 बिस्तरों वाला कोविड वार्ड बनाया था, वहां वेंटिलेटर मरीजों के बिस्तर के साथ जोड़े गए थे। ये अभी भी वहीं पर हैं। 

विज्ञापन
Ventilators brought during the Corona period are gathering dust in Chamba hospital
वेंटिलेटर चंबा अस्पताल में फांक रहे धूल - फोटो : संवाद

विस्तार

पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में कोविड के दौरान आए वेंटिलेटर को प्रबंधन ने आपातकालीन परिस्थिति से निपटने के लिए रखा है। टीबी अस्पताल के साथ जहां 80 बिस्तरों वाला कोविड वार्ड बनाया था, वहां वेंटिलेटर मरीजों के बिस्तर के साथ जोड़े गए थे। ये अभी भी वहीं पर हैं। फिलहाल कोविड वार्ड बंद है। हालांकि मेडिकल कॉलेज के अन्य वार्डों में वेंटिलेटर पर्याप्त मात्रा में हैं। हाल ही में आधा दर्जन वेंटिलेटर मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने सरोल में बनाए ट्रॉमा केयर सेंटर में स्थापित किए थे। यहां अन्य मशीनें लगाई जा रही हैं। इससे इमरजेंसी में मरीजों को ट्रॉमा केयर सेंटर की सुविधा मिल सकेगी। 

विज्ञापन


इस समय कोविड वार्ड में ताला लटका है। वहां वेंटिलेटर संभालकर रखे गए हैं। इन्हें प्रबंधन किसी भी महामारी या आपातकालीन परिस्थिति में इस्तेमाल कर सकता है। फिलहाल पचास से अधिक वेंटिलेटर ऐसे हैं, जिनका मौजूदा समय में इस्तेमाल नहीं हो रहा है। कोरोना काल में केंद्र सरकार की तरफ से चंबा मेडिकल कॉलेज को 80 वेंटिलेटर भेजे गए थे। इन्हें कोविड वार्ड में लगाया गया था। यहां कोरोना पीड़ित गंभीर मरीजों को उपचार के लिए रखा जाता था। कोरोना खत्म होने के बाद इन वेंटिलेटर का इस्तेमाल भी मेडिकल कॉलेज में कम हो गया है। 

विज्ञापन

कोरोना काल में आए वेंटिलेटर अस्पताल में सुरक्षित रखे हैं। इनका इस्तेमाल किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में किया जा सकता है। फिलहाल कुछ वेंटिलेटर को ट्रॉमा केयर सेंटर में भी स्थापित किया गया है। -डॉ. बिपन ठाकुर, चिकित्सा अधीक्षक, चंबा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed