फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Vehicles will run through the longest parallel tunnel of Kiratpur-Nerchowk four lane in March

बिलासपुर: किरतपुर-नेरचौक फोरलेन की सबसे लंबी समानांतर टनल से मार्च माह में दौड़ेंगे वाहन

Mon, 14 Oct 2024 10:06 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 14 Oct 2024 10:06 AM IST
सार

टनल का काम दिवाली के बाद जोर पकड़ेगा। मलबा निकालने के बाद लाइनिंग का कार्य शुरू  होगा। 

विज्ञापन
Vehicles will run through the longest parallel tunnel of Kiratpur-Nerchowk four lane in March
टनल - फोटो : संवाद

विस्तार

किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर कैंची मोड़ में बन रही समानांतर टनल का निर्माण कार्य मार्च 2025 तक पूरा हो जाएगा। इस 1800 मीटर लंबी टनल की खोदाई लगभग पूरी  हो चुकी है। बीच में करीब 70 मीटर के हिस्से से मलबा निकालना ही बाकी रहा है। टनल का काम दिवाली के बाद जोर पकड़ेगा। मलबा निकालने के बाद लाइनिंग का कार्य शुरू  होगा। लाइनिंग और फिनिशिंग वर्क को मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन


इस टनल का निर्माण सितंबर 2022 में शुरू हुआ था। निर्माण के दौरान पहाड़ की कच्ची मिट्टी होने के कारण मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा। इसलिए टनल की बोरिंग में समय भी ज्यादा लगा। फोरलेन पर नेरचौक तक यह अभी तक की एकमात्र समानांतर टनल है। इसका निर्माण यातायात सुरक्षा की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। इसके निर्माण के बाद किरतपुर-नेरचौक फोरलेन की कैंचीमोड़ नामक जगह पहली और सबसे लंबी टनल चार लेन की हो जाएगी।
विज्ञापन


वर्तमान में डबल लेन की टनल से ही दोनों तरफ का यातायात चल रहा है। अब आने-जाने के लिए अलग-अलग टनल होंगी। इससे हादसों में कमी आएगी। वाहन चालकों को भी राहत भी मिलेगी।  बता दें कि नेरचौक तक फोरलेन पर पांच टनल बनाई गई हैं। अन्य चार के भी समानांतर टनल बनाने की प्रक्रिया चल रही है। उधर, परियोजना निदेशक वरुण चारी ने बताया कि कैंची मोड़ में बन रही समानांतर टनल आगामी मार्च तक बनकर तैयार हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed