फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Vehicles will not pass through Manali-Leh route for six months, eight feet of snow in Rohtang Pass

छह माह तक मनाली-लेह मार्ग से नहीं जाएंगे वाहन, बीआरओ नहीं हटाएगा बर्फ

Thu, 19 Dec 2019 10:13 AM IST
Krishan Singh रोशन ठाकुर, अमर उजाला, कुल्लू
रोशन ठाकुर, अमर उजाला, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Thu, 19 Dec 2019 10:13 AM IST
विज्ञापन
Vehicles will not pass through Manali-Leh route for six months, eight feet of snow in Rohtang Pass
राेहतांग पास - फोटो : अमर उजाला

रोहतांग दर्रे पर रिकॉर्ड आठ फीट बर्फबारी की वजह से मनाली-लेह मार्ग इस बार तीन हफ्ते पहले ही वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया है। भले ही यह मार्ग आधिकारिक तौर पर 15 नवंबर से मई महीने तक बंद कर दिया जाता है लेकिन 31 दिसंबर तक मौसम खुलने के दौरान सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) इसे लोगों की सुविधा के लिए बहाल करता रहा है।

विज्ञापन


इस बार रिकॉर्ड बर्फबारी की वजह से बीआरओ ने बर्फ न हटाने का फैसला लिया है। अब मई महीने तक इस मार्ग पर कोई भी वाहन नहीं चल सकेगा।    
रोहतांग टनल से आवाजाही 25 नवंबर से बंद है, जबकि रोहतांग दर्रा 19 नवंबर से बंद है। हालांकि, बीआरओ ने दर्रे से बर्फ हटाकर इसे बहाल कर दिया था, मगर एक हफ्ते तक रोहतांग के आसपास बर्फीला तूफान आने से यह फिर से बंद हो गया है।
विज्ञापन


लाहौल के मरीजों के साथ कई जरूरतमंद लोग दर्रे को आर-पार करने का इंतजार कर रहे थे लेकिन अब इनकी चिंता बढ़ गई है।  अनिल सहगल, कूंगा बोध, दीपक ठाकुर, चमनलाल, दुनी चंद तथा डोलमा ने कहा कि वे डेढ़ माह से कैद हैं। न टनल से जाने दिया जा रहा है, न ही सरकार हेलीकाप्टर सेवा शुरू कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

400 लोगों ने किया हेलीकॉप्टर के लिए आवेदन 

Vehicles will not pass through Manali-Leh route for six months, eight feet of snow in Rohtang Pass

उधर, हेलीकाप्टर सेवा शुरू करने के लिए लाहौल प्रशासन ने करीब एक माह पहले ही कुल्लू के साथ लाहौल के हेलीपैडों में बुकिंग सेंटर खोल दिए हैं। कुल्लू में लाहौल जाने के लिए 260 और लाहौल में करीब 150 लोगों ने कुल्लू आने के लिए आवेदन किया है। 

रोहतांग दर्रे में भारी बर्फबारी हुई है। बीआरओ ने लाहौल के अंदरूनी भागों में मुख्य सड़कों को खोल दिया है। रोहतांग दर्रे से अभी बर्फ हटाने का काम शुरू नहीं हुआ है। आने वाले दिनों में भी बर्फ हटाने की उम्मीद कम है। 
- बीआरओ कमांडर कर्नल उमा शंकर 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed