फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Vehicles parked on the hill side in the city will be removed, notice issued

Shimla News: शहर में पहाड़ी की तरफ खड़े किए वाहन हटेंगे, नोटिस जारी

Mon, 05 May 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Vehicles parked on the hill side in the city will be removed, notice issued
बरसात के मौसम में पत्थर गिरने से हादसों का रहता है खतरा, पुलिस विभाग ने चलाया विशेष अभियान
विज्ञापन

ढली से तारादेवी तक चलेगी वाहन हटाने की मुहिम
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला में पहाड़ी की तरफ खड़े वाहनों को हटाया जाएगा। जिला पुलिस ने इसके लिए विशेष अभियान चलाया है। भारी बारिश और बरसात के मौसम में पहाड़ से पत्थर गिरने के कारण होने वाले हादसों का खतरा रहता है। इस वजह कई बार लोगों की जान तक चली जाती है।

शिमला पुलिस ने ढली से लेकर तारादेवी तक सड़कों के किनारे पहाड़ों की तरफ खड़े होने वाले वाहनों को हटाने का अभियान शुरू किया है। पुलिस वाहन मालिकों को गाड़ियां हटाने के लिए बाकायदा नोटिस जारी कर रही है। साथ ही वाहन मालिकों को जागरुक भी किया जा रहा है कि वह पहाड़ की तरफ वाहनों को पार्क न करें। एसएसपी शिमला की ओर से इसको लेकर थाना प्रभारियों को आदेश दिए हैं। गौरतलब है कि शहर में पार्किंग की कमी के कारण सड़कों के दोनों वाहनों की कतारें लगी रहती हैं। इससे जहां वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है वहीं पहाड़ की तरफ बारिश के समय पत्थर गिरने से वाहनों को नुकसान होने के साथ ही लोगों की जिंदगी पर भी खतरा बना रहता है। ढली के भट्ठाकुफर तक कई जगह ऐसी हैं, जहां पर बरसात के मौसम में भूस्खलन होने से कई बार इस तरह के हादसे पेश आ चुके हैं। इसको देखते हुए पुलिस एहतियातन तौर पर वाहनों को हटाने का काम कर रही है।
विज्ञापन



दोनों ओर वाहन पार्क करने से लग रहा जाम
शहर में सड़क के दोनों ओर वाहनों के पार्क होने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। हालत यह है कि पर्यटन सीजन के दौरान वाहनों की संख्या बढ़ने से लोगों को सुबह और शाम के समय लंबे यातायात जाम से जूझना पड़ता है। इस वजह से स्कूल, कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों और सरकारी कर्मचारियों के साथ ही हर वर्ग के लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ती है। पुलिस विभाग इस अभियान से भूस्खलन से वाहनों को होने वाले नुकसान को टाला जा सकता है तो वहीं शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में भी मदद मिलेगी। हालांकि शहर में पार्किंग की कमी के कारण पुलिस विभाग के इस निर्णय से वाहनों को खड़ा करने का संकट जरूर खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article