फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Vehicles getting stuck in traffic, garbage not being picked up from the city in the morning

Shimla News: जाम में फंस रही गाड़ियां, सुबह नहीं उठ पा रहा शहर से कचरा

Mon, 17 Jun 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Vehicles getting stuck in traffic, garbage not being picked up from the city in the morning
पहले 11 बजे तक उठ जाता था कूड़ा
विज्ञापन

अब दोपहर के 2:00 बजे तक पड़े रहते हैं कूड़े ढेर
सड़कों, रास्तों पर लग रहे कचरे के ढेर, लोग परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में रोज लग रहे यातायात जाम से अब शहर की सफाई व्यवस्था पर भी असर पड़ने लगा है। नगर निगम की गाड़ियां सुबह यातायात जाम में फंस रही हैं जिससे वार्डों में दोपहर बाद तक कचरा उठ पा रहा है। इससे गंदगी फैल रही है और लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

नगर निगम के अनुसार शहर में सुबह 7:00 बजे से ही सैहब सोसायटी के कर्मचारी घरों से कूड़ा उठाने का काम शुरू कर देते हैं। घरों से इकट्ठा किया जाने वाला कूड़ा वार्डाें में बनाए कलेक्शन सेंटर में जमा होता है। ज्यादातर कलेक्शन सेंटर सड़कों के किनारे बने हैं जहां से निगम की गाड़ियां इस कचरे को उठाती हैं। निगम ने हर वार्ड के लिए एक गाड़ी की सुविधा दी है। कई वार्डाें में कचरा ज्यादा होने के कारण गाड़ियों से दो से तीन बार भरयाल कूड़ा संयंत्र के चक्कर लगाने पड़ते हैं। सुबह शहर से कूड़ा लेकर भरयाल जाने वाली सभी गाड़ियां वापसी में बालूगंज से लेकर बसस्टैंड तक लंबे जाम में फंस रही हैं। यही हाल खलीनी क्षेत्र का है। यहां भी कूड़े की गाड़ियां रोजाना जाम में फंस रही हैं। आमतौर पर शहर में ज्यादातर वार्डाें से सुबह 11:00 बजे तक कूड़ा उठ जाता था लेकिन अब जाम के चलते दोपहर 2:00 बजे तक भी कई वार्डाें में कचरे के ढेर पड़े रहते हैं।
विज्ञापन




जाम में फंस रही गाड़ियां : डॉ. चेतन
निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चेतन चौहान ने कहा कि जाम के कारण सुबह कुछ गाड़ियां देरी से वार्डाें में पहुंच रही हैं। लेकिन दोपहर तक सभी वार्डाें से कचरा उठाना सुनिश्चित किया जा रहा है। नगर निगम शहर में सफाई अभियान भी चला रहा है जिसमें आम जनता का भी सहयोग लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article