{"_id":"5cebeb5fbdec220766496791","slug":"vehicles-being-passed-through-gulab-barrier-by-putting-fake-number-plate","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी नंबर प्लेट लगाकर गुलाबा बैरियर से पास किए जा रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी नंबर प्लेट लगाकर गुलाबा बैरियर से पास किए जा रहे वाहन
Mon, 27 May 2019 07:46 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 27 May 2019 07:46 PM IST
विज्ञापन
मनाली में उमड़े पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यटन नगरी मनाली के गुलाबा बैरियर में रोहतांग परमिट के नाम पर हो रहा गड़बड़झाला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। प्रशासन और पुलिस की सख्ती के बावजूद वाहनों को भेजने के नाम पर धांधली जारी है। फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वाहनों को रोहतांग परमिट के नाम पर दौड़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
इस बात का खुलासा सोमवार को एक नंबर की दो गाड़ियों के पकड़े जाने से हुई है। गुलाबा बैरियर से रविवार को एक कार (एचपी-01के-8889) गुलाबा बैरियर से रोहतांग की ओर रवाना हुई, जबकि इस नंबर की गाड़ी का पंजीकरण फोर्स ट्रैवलर का है।
विज्ञापन
यह प्रकरण सीसीटीवी की पकड़ में आया है। ऐसे में फर्जी नंबर प्लेट में सरकारी अमले की मिलीभगत का अंदेशा जताया जा रहा है। एनजीटी और सुरक्षा कर्मचारियों की निगरानी में ही वाहनों को रोहतांग की तरफ भेजा जाता है।
विज्ञापन
पिछले दिनों गुलाबा बैरियर में हो रही धांधली का खुलासे होने के बाद उपायुक्त यूनुस की ओर से जांच के आदेश दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि एक नंबर प्लेट की दो गाड़ियों जो ट्रैस हुई हैं, वे दोनों वाहन एक ही व्यक्ति के हैं।
कुछ और वाहन भी इस लिस्ट में शामिल हैं। कुछ निजी वाहनों में भी येलो प्लेट लगाकर मोटी कमाई की जा रही है। हालांकि मामला सामने आने के बाद अब गुलाबा बैरियर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है।
प्रशासन मामले को लेकर गंभीर है। बिना परमिट के वाहन रोहतांग के बहाने गुलाबा बैरियर तक पर्यटकों को ले जाते हैं। वहां पर बैरियर से आगे खड़े वाहन उन सैलानियों को स्नो प्वाइंट तक लेकर जाते हैं।-अश्वनी कुमार, एसडीएम मनाली