Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Vehicle owners not ready to pay for parking near home

Shimla News: घर के पास पार्किंग के लिए पैसा देने को तैयार नहीं वाहन मालिक

Sat, 05 Apr 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Vehicle owners not ready to pay for parking near home
नगर निगम ने शहर में बनी 19 पार्किंग के लिए मांगें थे आवेदन, सिर्फ तीन वार्डों की पार्किंग से मिले
विज्ञापन

16 पार्किंग के लिए आए हैं इक्का दुक्का आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। नगर निगम से घर के पास पार्किंग की सुविधा का ऑफर मिलने के बावजूद वाहन मालिक इसके लिए आवेदन नहीं कर रहे। पार्किंग शुल्क न देना पड़े, इसके लिए वाहन मालिक सड़क पर ही गाड़ी खड़ी करने को तैयार हैं। हालांकि सड़क पर खड़ी हो रही इनकी गाड़ियां से रोज जाम भी लग रहा है। इससे आम जनता परेशान है।

नगर निगम ने शहर में बनी 19 पार्किंग के लिए आम लोगों से पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर आवेदन मांगें थे। आवेदन करने पर एक साल के लिए लोगों को पार्किंग की सुविधा मिलनी है। हालांकि इसके एवज में एक साल का पार्किंग शुल्क 11328 रुपये एकमुश्त चुकाना होगा। नगर निगम ने शनिवार को इन आवेदनों को लेने की प्रक्रिया पूरी की। इसमें सिर्फ तीन पार्किंग के लिए ही आवेदन आए हैं। इंद्रनगर ढली, कसुम्पटी परिमहल और समरहिल पार्किंग के लिए ही लोगों ने आवेदन किए हैं। बाकी वार्डाें की पार्किंग के लिए इक्का-दुक्का ही आवेदन आए। पार्किंग क्षमता के अनुसार आवेदन न मिलने पर इनका आवंटन अभी नहीं हो पाएगा। नगर निगम आयुक्त भूपेंद्र अत्री ने कहा कि दोबारा लोगों को इन पार्किंग के लिए आवेदन का मौका दिया जाएगा। साथ ही पुलिस विभाग को भी पत्र लिखा जाएगा। इसमें जो लोग पार्किंग सुविधा होने के बावजूद सड़क पर गाड़ियां खड़ी कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन




लॉटरी से होगा पार्किंग आवंटन
अपर ढली के इंद्रनगर क्षेत्र में 23 गाड़ियों की क्षमता वाली पार्किंग के लिए 26 आवेदन आए हैं। इसी तरह परिमहल में भी आठ वाहनों की क्षमता वाली पार्किंग के लिए नौ आवेदन आ गए हैं। क्षमता से ज्यादा आवेदन आने पर निगम लॉटरी सिस्टम से आवंटन करेगा। सोमवार को लॉटरी से यह आवंटन किया जाएगा। समरहिल में सात आवेदन आए हैं। यहां पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर आवंटन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



पार्किंग शुल्क ज्यादा, सुरक्षा की जिम्मेदारी नहीं
वाहन मालिकों का तर्क है कि निगम का पार्किंग शुल्क काफी ज्यादा है। कई लोग कुछ दिन के लिए गाड़ी खड़ी करना चाहते हैं, लेकिन निगम सिर्फ सालाना पार्किंग के लिए आवेदन मांग रहा है। इसके अलावा पार्किंग में गाड़ी को नुकसान होने की स्थिति में निगम कोई जिम्मेदारी भी नहीं ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article