{"_id":"69ecc6918bed06fb7a016afd","slug":"vansh-kumar-and-snigdha-won-gold-medals-in-the-wushu-competition-shimla-news-c-19-sml1002-711421-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: वुशू स्पर्धा में वंश कुमार और \nस्निग्धा ने जीते गोल्ड मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: वुशू स्पर्धा में वंश कुमार और स्निग्धा ने जीते गोल्ड मेडल
विज्ञापन
जिला स्तरीय स्पर्धा में किया शानदार प्रदर्शन
आदेश और संस्कृति ने भी स्वर्ण पदक किए हासिल
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के लॉरिएट पब्लिक स्कूल भराड़ी में शनिवार को चौथी जिलास्तरीय वुशु प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिला स्तर में विभिन्न आयु वर्गों के 100 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में लॉरिएट पब्लिक स्कूल के वंश कुमार, स्निग्धा लोहिया, आदेश कुमार, संस्कृति लोहिया और साक्षी ठाकुर ने स्वर्ण पदक हासिल किए। इसी तरह रूद्रा, स्नेहा, सरस, अनग और वाणी ने रजत पदक जीते हैं। इसके अलावा यशवी, राहुल और अनुकरण ने कांस्य पदक अपने नाम किए। प्रधानाचार्य मीरा सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में अंडर-12, अंडर-14, अंडर-16, अंडर-17 और अंडर-19 वर्गों की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें ताईची, तेजीकुवान, ताईजीक्वान, ताईजीशान, ननकुवान, नंदाओ और जियानशु चंकुवान प्रतियोगिताएं हुईं।
प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को पदक वितरित किए गए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. मीरा सिंह ने विद्यार्थियों को खेलों के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास के लिए भी आवश्यक है। प्रतियोगिता का शुभारंभ वुशू एसोसिएशन के महासचिव पीएन आजाद ने रिबन काटकर किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में निदेशक आशीष कोहली और विशिष्ट अतिथि के रूप में गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज सोलन की प्रधानाचार्य मनीषा कोहली उपस्थित रहीं।