{"_id":"69c675a90f8517239706ac21","slug":"vaccination-to-prevent-cervical-cancer-will-start-tomorrow-in-the-district-shimla-news-c-19-sml1002-696787-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: जिले में कल शुरू होगा सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: जिले में कल शुरू होगा सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण
विज्ञापन
प्रथम चरण में 4,370 किशोरियों का किया गया है पंजीकरण, जिले में स्थापित किए गए हैं 39 केंद्र
हर केंद्र में एक मेडिकल ऑफिसर भी होगा तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए केंद्र की योजना के तहत 29 मार्च से शुरू हो रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान के लिए 4,370 किशोरियों ने पंजीकरण करवा लिया है। किशोरियों के एचपीवी वैक्सीनेशन के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 39 सेंटर बनाए हैं। इसके लिए हर केंद्र में एक मेडिकल ऑफिसर और चार सहयोगी स्टाफ की तैनाती की जा रही है। टीकाकरण अभियान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला शिमला डॉ. यशपाल रांटा ने बताया कि सरकार सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए देशभर में 29 मार्च से 90 दिन का टीकाकरण अभियान शुरू कर रही। जिला शिमला में कोल्ड चेन प्वाइंट वहां बनाए हैं जहां वैक्सीन को निर्धारित तापमान में स्टोर करने की सुविधा हो। पहले 29 मार्च, इसके बाद 5 और 12 अप्रैल को टीकाकरण किया जाएगा। इसके बाद तय की गई 90 दिन की अवधि के भीतर हर रविवार को इन केंद्रों में पंजीकृत किशोरियों का मॉपअप राउंड के तहत टीकाकरण होगा। पहले चरण में 14 साल की आयु पूरी कर चुकी किशोरियों का पंजीकरण किया है। डॉ. रांटा ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों के अनुरूप टीकाकरण की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
किस ब्लॉक में कितने टीकाकरण सेंटर
जिला शिमला के कमला नेहरू अस्पताल, आईजीएमसी, दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल के अलावा पीएचसी टुटू और कसुम्पटी में टीकाकरण सेंटर (वैक्सीनेशन सेंटर) बनाए हैं। मशोबरा ब्लॉक में नौ, शिमला शहर में पांच सेंटर बनाए गए हैं। इसके अलावा चिड़गांव में चार, टिक्कर में दो, रामपुर में चार, कुमारसैन में पांच, कोटखाई में तीन, सुन्नी में एक, मतियाना में चार, ननखड़ी में एक और नेरवा में तीन सेंटर बनाए गए हैं।