फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Vacation Schedule will be revised in himachal government schools : Cabinet Minister Rohit Thakur

Himachal News: नए सत्र से स्कूलों की समयसारिणी और छुट्टियों में बदलाव की तैयारी, नए सत्र से लागू होगा फैसला

Wed, 30 Aug 2023 11:59 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 30 Aug 2023 11:59 AM IST
सार

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि स्कूलों की समयसारिणी और छुट्टियों को लेकर अभी चर्चा जारी है। सभी तथ्यों को देखा जाएगा। जो भी फैसला लिया जाएगा, उसे नए सत्र से लागू किया जाएगा।

विज्ञापन
Vacation Schedule will be revised in himachal government schools : Cabinet Minister Rohit Thakur
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नए शैक्षणिक सत्र से स्कूलों की समयसारिणी और छुट्टियों में बदलाव होगा। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि सभी हितधारकों से चर्चा करने के बाद छात्रहित में फैसला लिया जाएगा। अगस्त में छुट्टियां नहीं होने और मानसून का प्रकोप अधिक होने से इस बाबत मंथन शुरू किया गया है। प्रदेश के सभी स्कूलों को खोलने और बंद करने के समय में एकरूपता लाने की भी तैयारी है।

विज्ञापन


राज्य सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि स्कूलों की समयसारिणी और छुट्टियों को लेकर अभी चर्चा जारी है। सभी तथ्यों को देखा जाएगा। जो भी फैसला लिया जाएगा, उसे नए सत्र से लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले अगस्त में ही बरसात की छुट्टियां होती थीं। कुछ वर्ष पूर्व छुट्टियों को जुलाई में कर दिया गया। अगस्त में मानसून पूरी तरह से सक्रिय होता है। स्कूलों को इस दौरान बंद करना पड़ता है। ऐसे में छुट्टियों के शेड्यूल में बदलाव करने को लेकर चर्चा की जा रही है। 
विज्ञापन


शीतकालीन स्कूलों में स्कूल सुबह दस बजे खुलते हैं और शाम चार बजे छुट्टी होती है। ग्रीष्मकालीन स्कूल सुबह आठ बजे खुलते हैं और दोपहर दो बजे बंद होते हैं। शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी स्कूलों की समयसारिणी को सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक करने के लिए जिला उपनिदेशकों से सुझाव मांगे हैं। सुझाव आने के बाद सरकार के समक्ष रिपोर्ट पेश की जाएगी। मानसून सीजन के दौरान शिक्षा विभाग को करीब 100 करोड़ का नुकसान हुआ है। क्षतिग्रस्त हुए स्कूलों के नजदीकी स्कूलों में विद्यार्थियों को शिफ्ट कर दिया है। इन स्कूलों मरम्मत के लिए जल्द ही फंड जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


231 बीएड डिग्री धारकों की नौकरी जाना तय
शिक्षा मंत्री ने कहा कि जेबीटी भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लागू किया जाएगा। कोर्ट के फैसले पर अध्ययन किया जा रहा है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने जेबीटी भर्ती के लिए बीएड डिग्री धारकों को अपात्र बताया है। ऐसे में कोर्ट का फैसला लागू होने से जेबीटी के पदों पर नियुक्त 231 बीएड डिग्री धारकों की नौकरी जाना लगभग तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed