फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Vacant post fiilup soon

कर्मचारियों के रिक्त 795 पद भरे सरकार : संघ

Fri, 10 Mar 2023 12:37 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Mar 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Vacant post fiilup soon
शिमला। आईजीएमसी में कर्मचारियों के 795 पद खाली पड़े हैं। लंबे समय से पद खाली होने के कारण कर्मचारियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। कर्मचारी संघ ने वीरवार को आईजीएमसी में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से इन पदों को जल्द भरने का आग्रह किया। संघ के अध्यक्ष हरिंद्र सिंह मेहता ने शहरी विधायक हरीश जनारथा के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंंह सुक्खू और स्वास्थ्य सचिव एम सुधा देवी को ज्ञापन भी सौंपा। अध्यक्ष ने बताया कि अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के 313, पैरामेडिकल 157, मिनिस्ट्रयल स्टाफ 101, सपोिर्टंग स्टाफ 59 और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के 59 पद खाली हैं। इसके अलावा आरकेएस के तहत जिन 53 कर्मचारियों ने आठ साल पूरे कर लिए हैं उन्हें नियमित पे स्केल दिया जाए। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के आवास की मरम्मत कार्य के लिए सरकार अतिरिक्त बजट मुहैया करवाए। इस अवसर पर संघ की वरिष्ठ उपप्रधान कल्पना रचियक, उपप्रधान भरत गुप्ता, महासचिव हनीश ठाकुर, मुख्य सलाहकार हरिप्रिया, सयुंक्त सचिव रंजीत कुमार, कोषाध्यक्ष अरविंद पाल , प्रेस सचिव सन्नी चौहान, नर्सिंग एसोसिएशन की प्रधान शीतल श्रीवास्तव, डेंटल कॉलेज की प्रधान निधि शर्मा समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article