फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Uttarkashi Tunnel Collapse News Vishal Mother broke into tears

Uttarkashi Tunnel Collapse: पांच दिन हो गए, मेरे लाडले को जल्दी से सुरक्षित घर भेज दो

Fri, 17 Nov 2023 04:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर यादवेंद्र शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, रिवालसर (मंडी)
यादवेंद्र शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, रिवालसर (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 17 Nov 2023 04:03 PM IST
सार

विशाल के मामा परमदेव ने बताया कि उत्तरकाशी में विशाल का बड़ा भाई योगेश और पिता धर्म सिंह घटनास्थल पर मौजूद हैं। उनसे बात करके वहां की जानकारी ली जा रही है।

विज्ञापन
Uttarkashi Tunnel Collapse News Vishal Mother broke into tears
बल्ह घाटी के सिध्याणी पंचायत के बंगोट गांव में बेटे को याद कर विलाप करतीं विशाल की मां उर्मिला। - फोटो : जागरूक पाठक

विस्तार

...पांच दिन हो गए, मेरे लाडले को जल्दी सुरक्षित घर भेज दो, बार-बार रोने का मौका मत दो। रुंधे गले से यह बात उत्तरकाशी में निर्माणाधीन टनल में फंसे बल्ह घाटी के सिध्याणी पंचायत के बंगोट गांव के विशाल की मां उर्मिला ने कही। उर्मिला का बस एक ही कहना है कि उसके बच्चे को सुरक्षित घर भेज दो, बाकी उसे कुछ नहीं चाहिए।

विज्ञापन


बच्चे को सलामत देखना चाहती हैं। सिध्याणी पंचायत बंगोट गांव में विशाल के घर रिश्तेदारों को लगातार आना जारी है। हर कोई मां को बेटे के सही सलामत घर पहुंचने का ढांढस बंधा रहे हैं। विशाल के घर पर माता उर्मिला का रो-रोकर बुरा हाल है। सभी परिजन विशाल की सलामती की दुआ मांग रहे हैं।
विज्ञापन


घर पर रिश्तेदारों के आने का सिलसिला जारी है और सभी यही कामना कर रहे हैं कि विशाल सुरक्षित बाहर निकल आए। लेकिन पांच दिन बीत जाने के बाद भी लोगों को बाहर न निकाले जाने को लेकर परिजनों में सरकार के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है। परिजनों से सरकार से मांग उठाई है कि राहत कार्यों में तेजी लाई जाए और अंदर फंसे लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकाला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशाल के मामा परमदेव ने बताया कि उत्तरकाशी में विशाल का बड़ा भाई योगेश और पिता धर्म सिंह घटनास्थल पर मौजूद हैं। उनसे बात करके वहां की जानकारी ली जा रही है। लेकिन वहां पर भी लोगों को राहत कार्यों की ज्यादा जानकारी नहीं मिल रही है। इस कारण परिवार की चिंता और ज्यादा बढ़ रही है। बता दें कि विशाल दीपावली से पहले घर आया था और छुट्टी काटकर वापस काम पर लौटा था।

वहीं, योगेश दीपावली के दौरान घर आया हुआ था। जैसे ही योगेश को इस हादसे की सूचना मिली तो वह तुरंत अपने पिता के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गया। तब से लेकर अब तक दोनों ही वहां पर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। दोनों की विशाल से लगातार बातचीत हो रही है। विशाल के पिता धर्मसिंह, भाई योगेश मौके पर मौजूद हैं, अब चाचा भी वहां रवाना हो गए हैं।


भाई से बोले विशाल- रेस्क्यू में देरी क्यों 
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में निर्माणाधीन टनल में फंसे विशाल ने बीती रात 12 बजे उसके भाई योगेश से बातचीत की। योगेश ने बताया कि विशाल ने बातचीत में बताया कि वह ठीक है, लेकिन पांच दिन बीतने पर भी रेस्क्यू न होने पर चिंता जताते हुए कहा कि आखिरकार देरी क्यों हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed