फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Uttarkashi Tunnel Collapse News: Himachal Pradesh Vishal Stuck inside the silkyara tunnel

Uttarkashi Tunnel Collapse: छोटे भाई के सुरंग में फंसने की खबर सुन दौड़ा आया योगेश, कहा- चिंता मत करना

Wed, 15 Nov 2023 01:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर अजय कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
अजय कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 15 Nov 2023 01:41 PM IST
सार

हिमाचल के जिला मंडी निवासी योगेश और विशाल दोनों भाई निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में काम करते हैं। छोटा भाई योगेश जहां शॉटक्रिट मशीन का ऑपरेटर है, वहीं बड़ा भाई योगेश हेल्पर का काम करता है।

विज्ञापन
Uttarkashi Tunnel Collapse News: Himachal Pradesh Vishal Stuck inside the silkyara tunnel
लापता विशाल। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल के मंडी निवासी योगेश दिवाली मनाने घर गया था, लेकिन जैसे ही साथियों ने उसके भाई के सुरंग में फंसे होने की सूचना दी तो वह दौड़ पड़ा। मंगलवार को उसने सुरंग के अंदर फंसे अपने छोटे भाई से बात की, जिसमें उसने भाई का हौसला बढ़ाते हुए कहा, चिंता मत करना, रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।

विज्ञापन


वह जल्द बाहर निकल आएगा। हिमाचल के जिला मंडी निवासी योगेश और विशाल दोनों भाई निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में काम करते हैं। छोटा भाई योगेश जहां शॉटक्रिट मशीन का ऑपरेटर है, वहीं बड़ा भाई योगेश हेल्पर का काम करता है। 
विज्ञापन


बीते रविवार को सुरंग में भूस्खलन होने से विशाल के अंदर फंसने की सूचना योगेश को साथी आरिफ मलिक व अंकेश ने दी। दिवाली की छुट्टी पर घर गए योगेश को जैसे ही भाई के सुरंग में फंसे होने की सूचना मिली तो वह उससे मिलने के लिए उत्तरकाशी लौट आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगेश ने बताया, उसकी मंगलवार सुबह छोटे भाई से बात करवाई गई। भाई ने बताया वह ठीक है। बताया, दोनों भाई दिवाली मनाने के लिए साथ में छुट्टी पर जाते, लेकिन हाल ही में विशाल के छुट्टी से लौटने के चलते उसे लंबी छुट्टी नहीं मिल पाई। इस पर वह अकेले की परिवार के साथ छुट्टी मनाने चला गया था।

दोस्त की सलामती के लिए आरिफ, अंकेश चिंतित
सुरंग में फंसे पिथौरागढ़ के पुष्कर सिंह ऐरी की सलामती के लिए उसके दोस्त मोहम्मद आरिफ व अंकेश कुमार चिंतित हैं। दोनों ने बताया, पुष्कर सिंह हेल्पर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने पुष्कर के परिजनों से बात करने की कोशिश की, लेकिन मोबाइल नंबर नहीं मिलने से परिजनों से बात नहीं हो पाई है।


इधर, झारखंड के हेमंत नायक ने भी सुरंग में फंसे अपने गांव के गुनोधर, रणजीत, रविंद्र, समीर, विशेषर नायक, राजू नायक, महादेव व भुक्तू मुर्मु की सलामती के लिए प्रार्थना की। कहा, सभी सुरक्षित बाहर आ जाएं। बस हम भगवान से यही दुआ कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed