फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Uttarakhand woman missing returning from Churdhar Yatra in shimla himachal

शिमला: चूड़धार यात्रा से लौट रही उत्तराखंड की महिला लापता

Sat, 14 May 2022 06:11 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नेरवा (रोहड़ू)
संवाद न्यूज एजेंसी, नेरवा (रोहड़ू) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 14 May 2022 06:11 PM IST
सार

चूड़धार यात्रा से लौट रही उत्तराखंड की एक महिला लापता हो गई है। वह परिवार के साथ चूड़धार स्थित देवता शिरगुल महाराज तथा शंकर भगवान के दर्शनों के लिए आई थी।एसडीएम चौपाल चेत सिंह ने चूड़धार यात्रा पर आने वाले यात्रियों से आग्रह किया है कि अपने साथ आए बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ध्यान रखें। 

विज्ञापन
Uttarakhand woman missing returning from Churdhar Yatra in shimla himachal
चूड़धार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पांच मई से शुरू हुई चूड़धार यात्रा से लौट रही उत्तराखंड की एक महिला लापता हो गई है। वह परिवार के साथ चूड़धार स्थित देवता शिरगुल महाराज तथा शंकर भगवान के दर्शनों के लिए आई थी। लौटते समय रास्ते में अकेले आगे निकल गई और रास्ता भटक गई। पुलिस के अनुसार जानकी देवी पत्नी केशर सिंह गांव टीमरा, तहसील कालसी, जिला देहरादून (उत्तराखंड) अपने पति, बेटे, देवर और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ वीरवार को चूड़धार यात्रा पर आई थीं। चूड़धार में दर्शनों के बाद परिवार शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे वापस लौट रहा था। चूड़धार के नजदीक कालाबाग में जानकी के परिवार के सदस्य चाय पीने के लिए रुक गए, लेकिन जानकी आगे मिलने की बात कहकर वहां से अकेली ही चली गईं। जानकी का परिवार जब चूड़धार की तलहटी पर मंडाह लानी पहुंचा तो उन्हें वह कहीं भी नजर नहीं आईं। 

विज्ञापन


परिजनों ने पुलबाहल सरांह और हाल्दा जुब्बड़ के रास्तों में भी महिला की काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने चौपाल पुलिस को सूचना दी।पुलिस चौकी पुलबाहल के इंचार्ज हरि सिंह खागटा के नेतृत्व में आधा दर्जन पुलिस जवानों का एक दल स्थानीय लोगों के साथ जानकी की तलाश में जुटा है। पुलिस टीम ने देर रात तक चूड़धार के विभिन्न रास्तों पर जंगल में जानकी की तलाश की, लेकिन कामयाबी हाथ नहीं लगी। एसडीपीओ चौपाल राजकुमार वर्मा ने कहा कि पुलिस टीम लापता महिला की तलाश कर रही है।  उधर, मंदिर कमेटी चूड़धार के अध्यक्ष एवं एसडीएम चौपाल चेत सिंह ने चूड़धार यात्रा पर आने वाले यात्रियों से आग्रह किया है कि अपने साथ आए बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ध्यान रखें। परिवार और साथियों से अलग होकर अकेले यात्रा न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed