फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Uttarakhand Infiltration in Himachal border, inauguration plaque broken

हिमाचल की जमीन पर उत्तराखंड का कब्जा, लोकार्पण पट्टिका तोड़ी

Fri, 16 Apr 2021 11:01 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, रोनहाट (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, रोनहाट (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 16 Apr 2021 11:01 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Infiltration in Himachal border, inauguration plaque broken
अंतरराज्यीय सीमा मीनस पुल में उत्तराखंड की घुसपैठ - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश की अंतरराज्यीय सीमा मीनस पुल पार कर पड़ोसी राज्य उत्तराखंड ने अतिक्रमण किया है। प्रदेश की जमीन पर उत्तराखंड के लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) ने 14 मीटर अंदर तक सड़क कार्य करवा दिया है। उत्तराखंड ने सूबे के अधीन आने वाली सड़क में करीब 10 लाख रुपये खर्च करके सुरक्षा दीवार और चार पैरापिट बनाए हैं। प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नाम से टौंस नदी के पुल के निर्माण की लगी लोकार्पण पट्टिका भी तोड़ दी है। 

विज्ञापन


जानकारों की मानें तो उत्तराखंड राज्य बनने से पहले जब यह राज्य उत्तर प्रदेश का हिस्सा था, तब वहां के तत्कालीन मुख्यमंत्री वीर बहादुर और हिमाचल प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अंतरराज्यीय सीमा में टौंस नदी पर बने मीनस पुल का संयुक्त रूप से लोकार्पण किया था। पुल के एक छोर पर वीर बहादुर और दूसरे पर वीरभद्र सिंह के नाम की लोकार्पण पट्टिका लगाई गई थी, जिसके बाद यह स्पष्ट हो गया था कि टौंस नदी के एक किनारे उत्तराखंड, जबकि दूसरे किनारे से हिमाचल प्रदेश की सीमा आरंभ होती है।
विज्ञापन


अभी तक आधे पुल की मैटलिंग हिमाचल और आधे की उत्तराखंड सरकार करवाती आई है। अब पुल पार करके 14 मीटर अंदर सड़क कार्य करवाने से हिमाचल के लोनिवि के साथ स्थानीय प्रशासन की मुस्तैदी की पोल खुल गई है।  उपायुक्त सिरमौर आरके परूथी ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है। इसकी डिमार्केशन करवाई जाएगी। इसके बाद ही अतिक्रमण का मामला स्पष्ट होगा। शिलाई से कांग्रेस विधायक हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि मामला सरकार से उठाया जाएगा। किसी भी तरह का अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतरराज्यीय सीमा से करीब 14 मीटर दूर प्रदेश की जमीन में उत्तराखंड लोनिवि ने कुछ निर्माण कार्य करवाए हैं। उन्होंने ऐसा क्यों किया है, इसकी जांच की जा रही है। असिस्टेंट इंजीनियर मौके पर भेजा गया था और अतिक्रमण हुआ पाया गया है। - प्रमोद उप्रेती, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण मंडल शिलाई 


उत्तराखंड लोनिवि ने टौंस नदी के उस पार तक निर्माण करवाया है। इसको लेकर हिमाचल लोनिवि ने कोई आपत्ति नहीं जताई है। - धीरेंद्र प्रताप सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण मंडल शईया, उत्तराखंड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed