फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   urea found in verka gold milk verka milk sample failed quality test in chamba in himachal pradesh

पहले हमीरपुर, ऊना और अब चंबा में इस पैकेट बंद दूध में निकला यूरिया

Sat, 04 Jan 2020 06:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 04 Jan 2020 06:08 PM IST
विज्ञापन
urea found in verka gold milk verka milk sample failed quality test in chamba in himachal pradesh
milk - फोटो : Pixabay

जो लोग अच्छी सेहत के लिए वेरका गोल्ड दूध का इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्हें सावधान होने की जरूरत है। कारण यह है कि चंबा शहर में बिकने वाले वेरका गोल्ड दूध में जांच के दौरान यूरिया पाया गया है। यह शरीर के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इससे इंसान की किडनी से लेकर शरीर के अन्य अंगों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।

विज्ञापन


शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन में विभिन्न खाद्य पदार्थों के 32 सैंपल जांचे गए। इसमें वेरका गोल्ड दूध के पांच सैंपल फेल पाए गए। इस दुध में यूरिया की मात्रा पाई गई। इसके अलावा अमूल मोती दूध का सैंपल भी फेल हुआ। इसमें सुकरोज पाया गया। जिसका शरीर पर बुरा असर पड़ सकता है। शहर के विभिन्न पेयजल स्रोतों से पानी के सैंपल लेकर भी जांचे, जो मानकों पर खरे उतरे।

विज्ञापन

दूध के सैंपल फेल होने पर शहर की विभिन्न दुकानों में रखे तीन दर्जन पैकेट नष्ट किए गए। अब विभाग पंजाब से आने वाले इस दूध की सप्लाई पर नजर रखेगा। रविवार को यह वैन साहो में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की जांच करेगी। लोग अपने घरों में इस्तेमाल होने वाले दूध, पानी और पनीर की भी मुफ्त में जांच करवा सकते हैं। 

दूध के लीगल सैंपल जांच को भेजेंगे कंडाघाट
सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा महेश कश्यप ने बताया कि इस दूध के अब विभाग लीगल सैंपल भी भरेगा। जिसे जांच के लिए कंडाघाट भेजा जाएगा। एमडी मेडिसिन डॉ. संजय कश्यप ने बताया कि यूरिया युक्त दुध पीने से शरीर के अंगों पर बुरा असर पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed