{"_id":"d75451867bf31fc9601477efa4c6ea91","slug":"urban-development-department-himachal-pradesh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ऑनलाइन पास होगा घर का नक्शा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ऑनलाइन पास होगा घर का नक्शा
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Sun, 05 Jul 2015 10:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों को घर बनाने के लिए नक्शा पास करवाने को अब टीसीपी दफ्तर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। शहरी विकास विभाग जल्द ही इस सुविधा को ऑनलाइन करने वाला है। शनिवार को ऊना दौरे पर पहुंचे शहरी विकास विभाग के निदेशक जेएम पठानिया ने इसका खुलासा किया।
विज्ञापन
कहा कि शहरों को स्वच्छ और साफ रखने के मकसद से प्रदेश के शहरों में प्रत्येक सौ मीटर के दायरे में डस्टबिन रखे जाएंगे। उन्होंने प्रदेश भर में सीवरेज योजनाओं के लटकने पर सख्ती दिखाते हुए कहा कि विभाग ने अब ऐसे मामलों में दंडात्मक कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। पूरे प्रदेश में 1995-96 से शुरू हुई सीवरेज योजनाएं 2015 में भी पूरी नहीं हो पाई हैं।
विज्ञापन
प्रदेश के 42 शहरों में सीवरेज बिछाने का काम शुरू किया गया था। इसके लिए 190 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई थी। अब तक 95 करोड़ रुपये का यूसी शहरी विकास विभाग को मिला है, लेकिन 90 करोड़ रुपये की राशि अभी तक खर्च ही नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
कई जगहों पर सीवरेज बिछाने के लिए एजेंसी के तौर पर काम कर रहे आईपीएच विभाग ने लाइन बिछा दी है और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट भी बना दिए हैं लेकिन कुछ अड़चनों के कारण स्कीमें पूरी ही नहीं हुई हैं। उन्होंने कहा कि सीवरेज लाइन को बिछाने में हो रही देरी और कनेक्शन न दिए जाने की वजह से अब शहरी विकास विभाग ने दंडात्मक कार्रवाई शुरू करने का फैसला किया है। पठानिया ने ऊना नगर परिषद में विकास कार्यों का जायजा भी लिया।