फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   upsc topper shilpa sharma from kangra himachal

पहली बार रैंक से नहीं थीं खुश फिर हासिल की मंजिल

Mon, 06 Jul 2015 11:11 AM IST
Updated Mon, 06 Jul 2015 11:11 AM IST
विज्ञापन
upsc topper shilpa sharma from kangra himachal

बुलंद हौसला और मन में कुछ कर गुजरने की चाह हो तो राह आसान हो जाती है। इसी जज्बे के साथ पपरोला की शिल्पा ने यूपीएससी परीक्षा में 81वां रैंक हासिल किया है। उन्होंने पूर्व में भी यूपीएससी की परीक्षा पास की थी, लेकिन उस समय 259वें रैंक से वह संतुष्ट नहीं थीं।

विज्ञापन


2013 में यूपीएससी परीक्षा में 259वां रैंक हासिल किया था। शिल्पा वर्तमान में नागपुर में सहायक कमिश्नर आयकर विभाग का प्रशिक्षण ले रही हैं। उनका कहना है कि 259वां रैंक हासिल करने के बाद वह अपनी परफार्मेंस से संतुष्ट नहीं थीं। उसी समय प्रशासनिक सेवा में जाने का मन बना लिया था।
विज्ञापन

एनटीपीसी में नौकरी के दौरान शुरू की यूपीएससी की तैयारी

upsc topper shilpa sharma from kangra himachal

स्थानीय बिनबा पब्लिक स्कूल में प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण करने के बाद शिल्पा ने हमीरपुर के एनआईटी से बीटेक सिविल की डिग्री हासिल की। इसके बाद नोएडा में एनटीपीसी में नौकरी के दौरान यूपीएससी परीक्षा की तैयारी की। शिल्पा की बहन निजी कंपनी में कार्यरत हैं, जबकि पिता विजय शर्मा सरकारी ठेकेदार हैं। मां विमलेश शर्मा गृहिणी हैं।

शिल्पा का कहना है कि उनका यह सपना दादा जगदीश शर्मा, दादी विमला, पिता विजय शर्मा और मां विमलेश, चाचा अजय के प्रयासों से संभव हो सका है। यूपीएससी परीक्षा के लिए वह प्रतिदिन छह से आठ घंटे तक पढ़ाई करती थीं। पहले प्रयास के लिए कोचिंग ली थी। दूसरी बार अपनी मेहनत के दम पर परीक्षा पास की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed