फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   UPSC Exam: UPSC's preliminary exam will be held on June 5 in Dharamsala

UPSC Exam: धर्मशाला में पांच जून को होगी यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा

Fri, 20 May 2022 10:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 20 May 2022 10:17 PM IST
सार

परीक्षा की तैयारियों को लेकर उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय में बैठक ली। उपायुक्त ने संबंधित विभागों से परीक्षा केंद्रों में विद्युत, पेयजल और बैठने की उचित व्यवस्था समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
UPSC Exam: UPSC's preliminary exam will be held on June 5 in Dharamsala
यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा को लेकर बैठक आयोजित। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) पांच जून को सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा करवाएगा। लिखित परीक्षा के लिए धर्मशाला में भी तीन परीक्षा केंद्र स्थापित जाएंगे। धर्मशाला में पहली बार सिविल सेवा का परीक्षा केंद्र बनाने की अनुमति प्रदान की गई।  परीक्षा के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) धर्मशाला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्रा) धर्मशाला और राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धर्मशाला में परीक्षा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। परीक्षा कोविड नियमों का पालन करते हुए दो सत्रों में करवाई जाएगी। पहला सत्र प्रात: 9:30 से 11:30 बजे और दूसरा सत्र 2:30 से 4:30 बजे तक होगा। उम्मीदवारों को प्रवेश परीक्षा आरंभ होने से एक घंटा पूर्व केंद्र में पहुंचना होगा।  

विज्ञापन


 परीक्षा की तैयारियों को लेकर उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय में बैठक ली। उपायुक्त ने संबंधित विभागों से परीक्षा केंद्रों में विद्युत, पेयजल और बैठने की उचित व्यवस्था समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस कर्मचारियों की सेवाएं ली जाएंगी। उन्होंने कहा कि कांगड़ा में परीक्षा केंद्र के होने से जिला के साथ-साथ अन्य साथ लगते जिलों के उम्मीदवारों को सहूलियत होगी और उन्हें परीक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। बैठक में पुलिस अधीक्षक खुशहाल शर्मा भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed