फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Uproar in the House over water rationing and handing over of bills

Shimla News: पानी की राशनिंग और बिलों थमाने पर सदन में हंगामा

Fri, 28 Mar 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Uproar in the House over water rationing and handing over of bills
पार्षद बोले, कब तक सुधरेगी व्यवस्था
विज्ञापन

हमें सुनना पड़ रही हैं जनता की गालियां
अफसर विदेश दौरे कर रहे, ऐसा नहीं चलेगा
महापौर ने 15 दिन बाद फिर बुलाया विशेष सदन
कंपनी को देना होगा तीन महीने का वार्ड वाइज पेयजल शेड्यूल

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के कई वार्डाें में पानी की राशनिंग और उपभोक्ताओं को लाखों रुपये के पानी बिल थमाने पर सदन में खूब हंगामा बरपा। भाजपा, माकपा और कांग्रेस पार्षदों ने पानी की बंदरबांट के आरोप लगाए। बोले कि कंपनी के अफसर विदेश दौरे कर रहे हैं और पानी न आने पर जनता की गालियां हम सुन रहे हैं।

कच्चीघाटी पार्षद किरण शर्मा, कैथू पार्षद कांता सुयाल, कंगनाधार पार्षद रामरत्न वर्मा ने कहा कि उनके वार्डाें में तीसरे चौथे दिन पानी आ रहा है। यह आपूर्ति भी आधी रात को आती है। आखिर कब तक जनता परेशानी झेलेगी। पार्षद आशा शर्मा, रचना भारद्वाज, कमलेश मेहता, वीरेंद्र ठाकुर ने भी पानी की आपूर्ति पर सवाल उठाए। पार्षद आलोक पठानिया ने लाखों रुपये के पानी बिल थमाने पर सवाल उठाया। बैठक में कंपनी के अधिकारियों के न आने पर भी पार्षद भड़क गए।
विज्ञापन

पार्षदों के विरोध के बीच महापौर सुरेंद्र चौहान ने कंपनी के सहायक अभियंता से पूछा कि जब 43 एमएलडी पानी शहर को मिल रहा है तो पानी की राशनिंग क्यों हो रही है। मेयर ने 15 दिन के भीतर पेयजल व्यवस्था पर विशेष सदन बुलाने का फैसला लिया। कंपनी को निर्देश दिए कि 15 दिन के भीतर अगले तीन महीने का वार्ड वाइज पेयजल शेड्यूल बैठक में लाएं। बैठक में प्रबंध निदेशक या महाप्रबंधक का आना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्ट्रीट लाइटों पर भड़के पार्षद
सदन में पार्षदों ने खराब स्ट्रीट लाइटों पर भी सवाल उठाए। कहा कि नई टनल तक की लाइटें बंद पड़ी हैं। कई वार्डाें में बिना लाइट के खंभे खड़े हैं। आयुक्त भूपेंद्र अत्री ने कहा कि एक कंपनी से स्ट्रीट लाइटों को लेकर चर्चा चल रही है। यह कंपनी फ्री में लाइटें लगाएगी और उनकी मरम्मत भी करेगी। इससे निगम का बिल भी 70 फीसदी तक कम हो जाएगा। इससे बात चल रही है। निगम शहर में नई लाइटें लगाने के लिए सर्वे भी करवाने जा रहा है। कहा कि समाधान शिविर में कुल 411 शिकायतें मिली थी जिनमें से 66 सुलझा दी है। बाकी 15 दिन में सुलझा देंगे।




टाउनहॉल कैफे संचालक को दूसरा नोटिस
नगर निगम ने टाउनहॉल में हाई एंड कैफे चला रहे संचालक को किराया जमा करने के लिए दूसरा नोटिस दे दिया है। इससे निगम को 38 लाख रुपये किराया वसूलना है। सदन ने इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article