फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Uproar in the House over extension of Mayor-Deputy Mayor's tenure, adjourned

Shimla News: मेयर-डिप्टी मेयर का कार्यकाल बढ़ाने पर सदन में हंगामा, स्थगित

Thu, 30 Oct 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Uproar in the House over extension of Mayor-Deputy Mayor's tenure, adjourned
खास
विज्ञापन


भाजपा पार्षदों ने खुलकर जताया विरोध, कांग्रेस पार्षदों ने मौन रहकर जताई सरकार के फैसले पर आपत्ति
सरकार पर लगाया महिलाओं की अनदेखी का आरोप
28 मिनट तक स्थगित रहा नगर निगम का सदन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। नगर निगम शिमला की वीरवार को बचत भवन में हुई मासिक बैठक में मेयर और डिप्टी मेयर का कार्यकाल ढाई साल से बढ़ाकर पांच साल करने पर खूब हंगामा हुआ। भाजपा पार्षदों ने जहां खुलकर इसका विरोध किया वहीं कांग्रेस के एक धड़े ने सदन में खड़े रहकर सरकार के इस फैसले पर मौन रखकर आपत्ति जाई। हंगामे के चलते सदन 28 मिनट तक स्थगित रहा।

दोपहर ढाई बजे महापौर सुरेंद्र चौहान ने सदन की कार्यवाही जैसे ही शुरू की तो कृष्णानगर वार्ड के भाजपा पार्षद बिट्टू कुमार पाना ने कार्यकाल बढ़ाने का विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते भाजपा के कई पार्षद समर्थन में उतर आए। इसके बाद महिला पार्षदों ने भी नारेबाजी शुरू कर दी। पार्षद बिट्टू कुमार पाना ने संविधान की प्रति उठाकर कहा कि सरकार ने नियमों के खिलाफ जाकर मेयर और डिप्टी मेयर का कार्यकाल बढ़ाया है। महापौर ने कहा कि यह सरकार का फैसला है, इसलिए शांत हो जाओ। दूसरी ओर भाजपा पार्षद अपनी बात पर अड़े रहे और मामला तीखी बहस में पहुंच गया। इसके बाद महापौर ने दोपहर 2:57 बजे सदन को स्थगित कर दिया। इसके बाद कांग्रेसी पार्षद भी बचत भवन से बाहर चले गए। भाजपा और कांग्रेसी पार्षदों के एक धड़े ने कहा कि सरकार का यह फैसला संविधान और लोकतंत्र की भावना के साथ खिलवाड़ है। सत्तारूढ़ दल के कांग्रेसी पार्षदों ने कहा कि ढाई-ढाई साल का यह रोस्टर सरकार को बरकरार रखना चाहिए। इससे सभी को मौका मिलेगा। पार्षदों ने कहा कि सदन में बहुमत उनके पास है, तो ऐसे में उन्हीं लोगों से ही किसी महिला और पुरुष को यह पद मिलना चाहिए लेकिन सरकार ने जो फैसला लिया है, वह इससे सहमत नहीं हैं। उधर 3:25 बजे महापौर सुरेंद्र चौहान और उप महापौर उमा कौशल समर्थित पार्षदों के साथ दोबारा सदन में लौटे और फिर कार्यवाही शुरू की गई।
विज्ञापन



ढाई साल का रोस्टर रखें बरकरार
हम सरकार और महापौर के साथ हैं लेकिन निगम में पहले से तय ढाई-ढाई साल का रोस्टर बरकरार रहना चाहिए। पार्टी की राष्ट्रीय नीति भी यही कहती है कि हर किसी को प्रतिनिधित्व का अवसर मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सिमी नंदा, कांग्रेस पार्षद नाभा वार्ड



महिलाओं को मिले नेतृत्व का मौक
इस बार निगम में महिलाओं की संख्या अधिक है। ऐसे में महिलाओं को नेतृत्व का मौका मिलना चाहिए। उन्होंने बताया कि भाजपा पार्षदों ने नारेबाजी कर विरोध जताया, जबकि कांग्रेस पार्षदों ने मौन रहकर अपनी असहमति दर्ज करवाई।
-कांता सुयाल, कांग्रेस पार्षद कैथू वार्ड



सरकार का फैसला तानाशाही
सरकार का यह तानाशाही फैसला है। रोस्टर के तहत वोटिंग के जरिये महिला पार्षद को मेयर का पद मिलना चाहिए लेकिन राजनीतिक स्वार्थ के लिए लोकतांत्रिक व्यवस्था को खत्म कर दिया है जोकि पूरी तरह गलत है।

-बिट्टू कुमार पाना, भाजपा पार्षद कृष्णानगर वार्ड



पंचायत चुनावों से रही कांग्रेस
कांग्रेस पंचायत चुनाव से भाग रही। जब तक हाउस में इलेक्शन नहीं होता, भाजपा का विरोध जारी रहेगा। महिलाओं का बहुमत है तो महापौर भी महिला पार्षदो से ही बनना चाहिए।
-कल्याण धीमान, भाजपा पार्षद, फागली वार्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article