फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   update your mobile number to get electricity bill on your phone in himachal pradesh

मोबाइल फोन पर बिजली का बिल लेने के लिए अपडेट करवाएं नंबर

Fri, 10 Apr 2020 05:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 10 Apr 2020 05:36 PM IST
विज्ञापन
update your mobile number to get electricity bill on your phone in himachal pradesh
बिजली का बिल - फोटो : सोशल मीडिया

उपभोक्ता अगर अपना एवरेज बिजली बिल मोबाइल फोन पर प्राप्त करना चाहते हैं तो उन्हें बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपना नंबर अपडेट करवाना होगा। इसके लिए बोर्ड की वेबसाइट hpseb.in पर जाकर कंज्यूमर कॉर्नर के लिंक पर जाना होगा। कस्टमर आईडी के साथ मोबाइल नंबर लिखना होगा। इस जानकारी को देने के बाद सेव की आप्शन पर क्लिक करते ही आपका नंबर अपडेट हो जाएगा। इसके  लिए संबंधित बिजली उपमंडलों से टेलीफोन पर भी संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन


बिजली बोर्ड के प्रबंध निदेशक जेपी कालटा ने बताया कि उपभोक्ताओं को ऑनलाइन मोड के माध्यम से भुगतान हमारी वेबसाइट hpseb.in पर एचडीएफसी गेटवे या एचपीएसईबीएल मोबाइल ऐप या अन्य ऑनलाइन मोड जैसे भारत बिल भुगतान प्रणाली के माध्यम से करना होगा। पेटीएम, गूगल पे, ऐयरटेल बैंक, एसबीआई, पीएनबी, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंकों के माध्यम से भी उपभोक्ता भुगतान कर सकते हैं। जो उपभोक्ता अग्रिम भुगतान करना चाहते हैं वे वेबसाइट व मोबाइल ऐप पर भुगतान कर सकते हैं।
विज्ञापन


इस राशि को बाद में जारी किए गए बिलों में समायोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बिजली बोर्ड का मोबाइल एप एचपीएसईबीएल (एंडरोईड) उपयोगकर्ता के लिए गूगल प्ले स्टोर में उपलब्ध है। आईओसी उपयोगकर्ता के लिए ऐप स्टोर में उपलब्ध है। राजधानी शिमला में प्रीपेड मीटर रिचार्ज करने के बारे में उपभोक्ता सहायक अभियंता सुशील चौहान बिजली उपमंडल ईदगाह से फोन नंबर 94180-95729 और 98166-95729 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed