फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   UP youth commits suicide by hanging himself with a rope in Shimla

Shimla News: यूपी के युवक ने की आत्महत्या

Sun, 15 Jan 2023 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
UP youth commits suicide by hanging himself with a rope in Shimla
शिमला। राजधानी के छोटा शिमला थाना क्षेत्र के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के 23 वर्षीय युवक ने रस्सी से फं दा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी पहचान रोहित पुत्र मुनेश्वर लाल गांव संडीला तहसील गोपामाय, जिला हरदोई निवासी के तौर पर हुई है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक युवक तनाव में था। बताया जा रहा है कि प्रेमिका की शादी के बाद वह तनाव में था। बहरहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक कसुमपटी चौकी क्षेत्र में यह घटना पेश आई है। सरघीन के समीप जुब्बड़ नामक स्थान पर पावर प्लांट तैयार किया जा रहा है। रोहित पिछले दो महीने से यहां ठेकेदार के पास प्लांट में काम कर रहा था। रोहित के गांव के कुछ और युवक भी प्लांट में काम करते हैं। शनिवार देर रात युवक प्लांट के समीप फं दे से लटका मिला।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने प्लांट प्रबंधक को सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र करने के बाद शव कब्जे में लिया। पुलिस को मौके से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। रविवार को आईजीएमसी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने इसके मोबाइल फ ोन को कब्जे में लिया है। एएसपी सुनील नेगी ने बताया कि एक युवक ने आत्महत्या की है। मामले की आगामी तफ्तीश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed