फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Up to 30 percent discount on HRTC Volvo bus fares, but conditions apply

HRTC Volvo Fare: एचआरटीसी की वोल्वो बसों के किराये में 30 फीसदी तक छूट, पर शर्तें लागू

Tue, 17 Jan 2023 11:05 AM IST
Krishan Singh विश्वास भारद्वाज, शिमला
विश्वास भारद्वाज, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 17 Jan 2023 11:05 AM IST
सार

एचआरटीसी ने वोल्वो बसों के किराये में 5 से 30 फीसदी तक कटौती कर यात्रियों को बड़ी राहत दी है। हिमाचल से संचालित होने वाली सभी वोल्वो में फ्लेक्सी फेयर (लचीला किराया) लागू कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Up to 30 percent discount on HRTC Volvo bus fares, but conditions apply
एचआरटीसी वोल्वो बसें(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने वोल्वो बसों के किराये में 5 से 30 फीसदी तक कटौती कर यात्रियों को बड़ी राहत दी है। हिमाचल से संचालित होने वाली सभी वोल्वो में फ्लेक्सी फेयर (लचीला किराया) लागू कर दिया गया है। अवैध रूप से चल रहीं निजी वोल्वो बसों से स्पर्धा के लिए निगम ने पहली बार यह व्यवस्था लागू की है। यात्रियों को सीटों के आधार पर ऑनलाइन अथवा काउंटर बुकिंग करने पर ही किराये में छूट का लाभ मिलेगा। बस के भीतर कंडक्टर से टिकट लेने पर पूरा किराया ही चुकाना होगा।

विज्ञापन


शुरू की 20 सीटों के लिए पूरा किराया वसूला जाएगा जबकि इसके पीछे वाली सीटों के लिए किराये में 30 फीसदी तक छूट मिलेगी। इतना ही नहीं, खिड़की की ओर वाली सीट का किराया अधिक होगा जबकि गैलरी की ओर वाली सीट का किराया कम होगा। एचआरटीसी के महाप्रबंधक पंकज सिंघल ने बताया कि अवैध रूप से चल रहीं निजी वोल्वो बसों से स्पर्धा और ऑफ सीजन में यात्रियों को किराये में छूट का लाभ देने के लिए फ्लेक्सी फेयर लागू किया गया है। आगामी 15 मार्च तक यात्री इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन


ऐसे लागू होगा फ्लेक्सी फेयर (शिमला-दिल्ली रूट)
सीट नंबर                                 छूट                किराया (रुपये में)
1 से 20 सामान्य                         00                     971
21,24,25,28                          5 फीसदी               924
22,23,26,27                         10 फीसदी            877
29,32,33                               15 फीसदी            830
30,31,34                                 20 फीसदी         783
35,39                                    25 फीसदी            735
36,37,38                                 30 फीसदी          688

इन रूटों पर अब न्यूनतम किराया
शिमला-चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहले 450 अब 319, शिमला-कटड़ा (श्री वैष्णो देवी) पहले 1,475 अब 1,037, शिमला-हरिद्वार पहले 1,292 अब 912, शिमला-मनाली पहले 1,019 अब 717, मनाली-दिल्ली पहले 1,689 अब 1,191, मनाली-हरिद्वार पहले 2,063 अब 1,455, धर्मशाला-दिल्ली पहले 1,384 अब 979, मैक्लोडगंज-हरिद्वार पहले 1,789 अब 1,263, मैक्लोडगंज-चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहले 792 अब 560, धर्मपुर-दिल्ली पहले 1,259 अब 891, चंबा-दिल्ली पहले 1,714 अब 1,210, हमीरपुर-दिल्ली पहले 1,209 अब 856 रुपये प्रति सीट किराया लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एचआरटीसी ने अंबाला का मयूर ढाबा ब्लैकलिस्ट किया
वहीं, पथ परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार ने सोमवार को कहा कि यात्रियों से एचआरटीसी के अधिसूचित ढाबों और रेस्तरां में खराब गुणवत्ता वाला भोजन परोसे जाने की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। इस पर संज्ञान लेते हुए सभी क्षेत्रीय प्रबंधकोें को समय-समय पर औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने अंबाला का मयूर ढाबा ब्लैकलिस्ट कर दिया है। विभाग ने ढाबा मालिकों को ढाबों में सफाई, गुणवत्ता सुनिश्चित करने और भोजन की निर्धारित दरों की सूची प्रदर्शित करने के भी निर्देश दिए हैं। प्रबंध निदेशक ने कहा कि सभी क्षेत्रीय प्रबंधन यह सुनिश्चित करेंगे कि एचआरटीसी बसों में प्रदेश के भीतर और बाहर यात्रा करने वाले यात्रियों को अधिसूचित ढाबे और रेस्तरां में गुणवत्तापूर्ण और उपयुक्त दरों पर भोजन परोसा जाए। विभाग ने अंबाला के समीप मयूर ढाबे के खिलाफ  यात्रियों को खराब और निर्धारित दरों से अधिक दरों पर भोजन परोसे जाने बारे शिकायत पर कार्रवाई भी की है।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed