फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   unlock6: winter closing Schools will be open in January and February in the year 2021

इन स्कूलों में नहीं होंगी सर्दियों की छुट्टियां, शिक्षा विभाग ने तैयार किया प्रस्ताव

Fri, 23 Oct 2020 05:57 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 23 Oct 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
unlock6: winter closing Schools will be open in January and February in the year 2021
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कोरोना संकट के चलते इस बार स्कूलों में होने वाली सर्दियों की छुट्टियां नहीं होंगी। हिमाचल में शीतकालीन छुट्टियों वाले स्कूलों में साल 2021 में जनवरी और फरवरी में स्कूल खुले रहेंगे। सिर्फ अधिक बर्फबारी होने पर जिला प्रशासन स्कूलों को बंद रखने का फैसला अपने स्तर पर लेगा। अगर बर्फबारी नहीं होती है तो स्कूल नियमित तौर पर लगेंगे।

विज्ञापन


शिक्षा विभाग ने इस बाबत प्रस्ताव तैयार कर लिया है। प्रस्ताव के तहत ऑनलाइन पढ़ाई का विकल्प भी साथ रखा गया है। कोरोना संकट के चलते शैक्षणिक सत्र 2020-21 में टीचिंग डे पूरे करने के लिए यह कवायद शुरू की गई है। नवंबर या दिसंबर में होने वाली राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए रखा जाएगा। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते इस साल मार्च से हिमाचल में स्कूल बंद हैं।
विज्ञापन


बच्चों की पढ़ाई को जारी रखने के लिए ऑनलाइन शिक्षण सामग्री व्हाट्सएप के माध्यम से भेजी जा रही है। इस दौरान ऑनलाइन फर्स्ट टर्म परीक्षाएं भी ली गई। सेकेंड टर्म परीक्षाओं की तैयारी भी शुरू हो गई है। ई-पीटीएम भी शिक्षा विभाग दो बार कर चुका है। अब प्रदेश में पहले के मुकाबले हालात कुछ सामान्य हो रहे हैं। नवंबर से बोर्ड कक्षाओं की नियमित कक्षाएं लगने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

27 अक्तूबर को कैबिनेट बैठक में इस बाबत फैसला होगा। ऐसे में हालात को देखते हुए शिक्षा विभाग ने इस बार शीतकालीन स्कूलों में जनवरी और फरवरी की छुट्टियां नहीं देने का फैसला लिया है। इन दो माह में भी स्कूल खोलने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस मामले को भी कैबिनेट मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।

इसके तहत ऑनलाइन पढ़ाई भी जारी रखने का प्रावधान रखा गया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मार्च से स्कूल बंद होने के चलते टीचिंग डे प्रभावित हुए हैं। सिलेबस पूरा करने और बच्चों की पढ़ाई को गति देने के लिए सर्दियों की छुट्टियां नहीं दी जाएंगी। कोरोना संकट के चलते पहले ही स्कूलों की छुट्टियां का कोटा पूरा कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed